Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyRashifal 15 July 2022 : वृषभ, कन्या, मकर के लिए आज का...

Rashifal 15 July 2022 : वृषभ, कन्या, मकर के लिए आज का दिन कठिन, मेष, सिंह, वृश्चिक को मिलेंगे बेहतरीन मौके

Telegram

राशिफल 15 जुलाई 2022, Rashifal 15/07/2022 Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 दैनिक भविष्यफल 15 जुलाई 2022 डेली होरोस्कोप 15 जुलाई 2022: पढ़ें आज शुक्रवार 15 जुलाई 2022 को वृषभ, कन्या, मकर राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। मेष, सिंह, वृश्चिक के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। अधिक जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफल 15 जुलाई 2022 (Rashifal 15 July 2022)

मेष राशिफल (Aries) 

मेष राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है, लेकिन अतिउत्साह में गलतियां करने से बचना होगा। जिनके घर में संपत्ति विवाद चल रहा है उन्हें सुलह की उम्मीद नजर आ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही करने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यात्रा करने के दौरान अनजान लोगों से ज्यादा क्लोज होने की कोशिश करना भारी पड़ सकता है। साधु प्रवृत्ति के लोगों से मिलकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने के प्लान पर चर्चा करेंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus) 

वृषभ राशि के जातक आज घरेलू विवाद से घिर सकते हैं। हालांकि बड़े-बुजुर्गों की मध्यस्थता से विवाद पर नियंत्रण किया जा सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहने के कारण आप यात्रा करने से बचें। आपका दिन कठिन साबित होगा। कारोबार को लेकर चल रही उलझन बरकरार रहेगी। वहीं विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। परीक्षा में सफलता मिलने से हर्षित रहेंगे। दफ्तर में काम का तनाव रहेगा, लेकिन कुछ सहकर्मियों की वजह से माहौल हल्का फुल्का बना रहेगा। रूकी हुई रकम वापस पाने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini) 

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला साबित होगा। एक ओर जहां धार्मिक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, वहीं किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के इलाज में खर्च अधिक होने की संभावना है। कारोबार को लेकर जरूरी फैसले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करना उचित होगा। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखने का विपरीत असर हो सकता है। कलाकारों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग निर्मित हो रहे हैं। आपको किसी काम को लेकर अधीरता दिखाने से बचना होगा।

कुंडली के 12 भावों पर राहु का प्रभाव जानें, दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

कर्क राशिफल (Cancer) 

कर्क राशि के जातक जोखिम वाले कार्य करते समय अत्यधिक सावधान रहें, लापरवाही करने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आमदनी के अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपकी मुलाकात स्कूली जीवन के मित्रों के साथ हो सकती है, अपने मित्रों से मिलकर उत्साहित रहेंगे, पुरानी बातें याद करते हुए वक्त कब बीतेगा पता ही नहीं चलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कारोबार में बड़ा परिवर्तन लाने को लेकर प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी खुशी मिलेगी, धन लाभ होने के साथ ही पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के मौका मिलेगा। बिगड़े काम बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, तकनीकी कार्यों में कुशलता लाने के लिए ट्रेनिंग लेने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के जातकों को उधार लेनदेन के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। जिन लोगों के कानूनी मामले चल रहे हैं उसमें प्रगति होने की संभावना है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बड़े ठेके मिल सकते हैं। लोन की रकम चुकाने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। बातचीत के दौरान अपशब्दों के इस्तेमाल पर लगाम लगाएं।

कन्या राशिफल (Virgo) 

कन्या राशि के जातकों को आज तनाव का सामना करना पड़ेगा। जिनके विवाहेत्तर संबंध है वे सामाजिक उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। लोगों की आलोचना सुननी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। किसी भी काम को करने में आलस्य करना घातक साबित होगा। दफ्तर में अफसरों की डांट सुननी पड़ेगी। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज दी हुई रकम वापस मिल सकती है, लेकिन आज खर्च की अधिकता भी रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय नष्ट न करें। लाइफ पार्टनर की किसी बात से मन विचलित हो सकता है।

Shani Gochar 2022 date: ढाई साल बाद मकर से कुंभ में होगा शनि का गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

तुला राशिफल (Libra) 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति प्रवृत्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी खुशी मिल सकती है, बड़ा पद मिलने से उत्साहित रहेंगे। धन संपत्ति संबंधी को लेकर चल रहा विवाद दूर होने की संभावना है। दफ्तर में सहयोगियों के साथ चल रहा विवाद सुलझ सकता है, मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आगामी दिनों में यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है, विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेकर तत्काल उपचार शुरू करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज मनमाफिक कामयाबी मिलेगी, संतन पक्ष की ओर से मिली खुशखबरी उत्साहित करेगी। घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल हो जाएगी, साझेदारों के सकारात्मक रवैए के चलते आप प्रसन्न रहेंगे। किसी आकर्षक महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे, उपहार दे सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अनजान लोगों से सावधानी रखनी होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius) 

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन का पहला भाग उलझन से भरा हो सकता है। मित्रों की मदद मिलने से आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। जमीन के सौदे पूरे कर पाएंगे। बैंक में रकम लेनदेन करते समय सतर्क रहें, कोई आप पर नजर रख सकता है। दफ्तर में अफसरों से प्रमोशन और ट्रांसफर को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा, बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। शेयर मार्केट में रकम इनवेस्ट करने को लेकर प्रस्ताव मिल सकते हैं, हालांकि फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि के जातक काफी परिश्रम के बाद भी उचित फल नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेकर ही नया काम आरंभ करें। आपको शासकीय कार्यों के लिए काफी चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अपनी सामाजिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है। जीवनसाथी के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ाहट ज्यादा रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं।

केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा, दूसरे शहर में रहने वाले परिवार के सदस्यों से मुलाकात होगी। घर में उत्सव का माहौल निर्मित हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आप जिस कार्य को काफी दिनों से कर रहे हैं उससे लाभ मिलना शुरू हो सकता है। किसी की बातों में आकर अपने करीबियों पर संदेह करना हानिकारक हो सकता है।

मीन राशिफल (Pisces) 

मीन राशि के जातकों को पूर्व में किए गए निवेश के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी आज आलोचना हो सकती है। किसी जरूरी काम के अटकने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। किसी जिम्मेदारी को जल्द पूरा करने के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं। युवाओं को निजी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। मित्रों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहस होगी। पारिवार के सदस्यों के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक होने की संभावना है।

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular