Rashifal 16 July 2022 आज का राशिफल 16 जुलाई 2022, Rashifal 16/07/2022, दैनिक भविष्यफल 16 जुलाई 2022 : आज शनिवार 16 जुलाई 2022 को सूर्य का मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश होगा। आइये यहां जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किन राशियों पर होगा। किनका भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा..पढ़ें आज का राशिफल..
राशिफल 16 जुलाई 2022 (Rashifal 16 July 2022)
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि वालों को यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा, क्योंकि कोई आपकी सरलता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। अधिक काम से थकान होगी। बीते दिनों से जो सेहत संबंधी समस्याएं चल रहीं है उसे दूर करने के लिए आप प्रयास शुरू कर सकते हैं। कारोबार को लेकर अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहने की संभावना है ।
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि के जातक अपनी कमजोरियों को किसी के सामने उजागर न करें। अतिउत्साह में गलतियां होने की संभावना है। समय रहते ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर लेना सही रहेगा। आज आपको कारोबार में बंपर लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए खुशखबरी है, उन्हें परीक्षा में उम्मीद से अधिक मार्क्स मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान से अन्य लोग प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट ज्वाइन करने के अवसर मिलेंगे। अपने कारोबार के लिए धन जुटाने के लिए बैंक से लोन या मित्रों से उधार लेने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को उनके एरियर्स का पैसा मिलेगा, खुशी मिलेगी। यदि आप जोखिम वाले कार्यों से जुड़े हैं तो नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। अपने बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वालों की बीते कुछ दिनों से चल रही धन संबंधी परेशानी दूर होने की संभावना है। रिश्तेदारों की ओर से मदद मिल सकती हैं। कारोबार की मंदी विशेष रूप से परेशान कर सकती है। यदि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो साधु-संत से मुलाकात से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवन के प्रति सोच में बदलाव लाने के लिए पठन पाठन में विशेष रूचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहस की नौबत आ सकती है।
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि वालों को आज अपने विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। मित्रों के साथ घूमने जाने के पहले अपने परिवार के लोगों को जरूर सूचित कर दें। विदेशों में रहने वाले परिजनों का घर आगमन हो सकता है। अप्रत्याशित खर्च के चलते आपके मासिक बजट में कमी आने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वाले आज बेहद प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि उन्हें रिश्तेदारों की ओर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहितों के लिए आज का दिन विशेष साबित हो सकता है, जिसे पसंद करते हैं उसके साथ शादी तय होने की संभावना है। काफी दिनों से चल रही मानसिक उलझन दूर होगी। आपकी धन संपत्ति की स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की नौबत न आनें दें। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य रहेगा।
Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि जातक बिना विचारे किसी भी कार्य को न करें। शत्रुओं की नजर आप पर रहेगी, सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात के चलते आपके कुछ कार्य में फेरबदल हो सकता है। जिनकी नई-नई शादी हुई है वे हनीमून पर जाने को लेकर स्थान तय करेंगे। बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थानों में रूके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को जोखिम लेना महंगा पड़ सकता है, चोट लगने की आशंका है। आपके दफ्तर से जुड़े कार्य पूरे होने की संभावना प्रबल है। अफसरों से ज्यादा बहसबाजी न करें, भविष्य में नुकसान हो सकता है। सार्वजनिक स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो लेने के देने पड़ेंगे। छात्र आज स्कूल में होने वाले आयोजन के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए धन लाभ होने के अवसर बन रहे हैं। आपको कोई गलत कार्यों के लिए प्रेरित कर सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें, तत्काल मना कर दें। कोई अपना आज आपसे रूठ सकता है, मनाने का प्रयास करेंगे। यात्रा पर जाते समय वाहन की मरम्मत आवश्यक रूप से करा लें। कारोबारियों को ज्यादा रिस्क लेने के जरूरत नहीं है, किसी साझेदार की वजह से तनाव हो सकता है।
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि वालों को पारिवारिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, किसी दूसरे के मामले में बोलने पर आपका विरोध शुरू हो सकता है। जरूरी न हो तो यात्रा को आज टाल दें। दफ्तर के सहयोगियों के बीच आकर्षण हो सकता है। आपके लिए आपका काम ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए इसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करें। इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस हैं।
केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन रोमांटिक लगेगा। सुबह से ही खुशखबरी मिलने की वजह से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवारिक जरूरतों के लिए धन खर्च करना होगा, किसी की सेहत बिगड़ने के चलते भागदौड़ की नौबत आएगी। दफ्तर के सहयोगी आपकी मदद करेंगे, जिससे टारगेट पूरा करने में आसानी हो सकती है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, बड़ी डील फिक्स कर सकते हैं।
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि वाले किसी उलझन के चलते परेशान रहेंगे। निजी समस्याओं के चलते आपका मन अशांत हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ भी बात छिपाने का प्रयास न करें। उधार दी गई रकम वापस लेने के प्रयास विफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के कारण घर में पहुंचने में विलंब हो सकता है। किसी को सलाह देना महंगा पड़ सकता है।
Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर
कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा