Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyRashifal 17 October 2022 : आज कन्या से तुला में आएंगे सूर्य,...

Rashifal 17 October 2022 : आज कन्या से तुला में आएंगे सूर्य, इन राशियों पर दिखेगा प्रभाव, ये रहें सजग

Telegram

Rashifal 17 October 2022, आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2022 : सोमवार को सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या से तुला राशि में होगा, जिसे तुला संक्रांति कहा जा रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर पड़ेगा। वहीं कुछ को अलर्ट रहना होगा। जानिए 12 राशियों का राशिफल क्या कहता है, इससे जानने के लिए पढ़ें 17 अक्टूबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 17 October 2022)

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2022 (Rashifal 17 October 2022)

मेष राशि –आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। अपने मित्रों के साथ जरूरी कार्यों के लिए चर्चा करेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में सुलह हो सकती है। आपकाे यात्रा करने का मौका मिलेगा। कुटिल लोगों से सतर्क रहें।

 

वृषभ राशि-जीवनसाथी की मदद मिलेगी। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। किसी भी प्रपंच में शामिल न हों। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। कारोबारी मामले हल होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संकट से घिर सकते हैं।

 

मिथुन राशि- सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। समीपस्थ क्षेत्र का भ्रमण कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा, किसी संत से भेंट हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

 

कर्क राशि- किसी की चालाकी पर आप पर भारी पड़ सकती है। सतर्क रहें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। आग, पानी से नुकसान संभव है। छात्रों को परीक्षा परिणाम से निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव का माहौल निर्मित हो सकता है।

 

सिंह राशि-किसी को उधार देकर पछता सकते हैं, रकम वापस लेने चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अप्रिय खबर मिल सकती है। आपका मन नए काम में लगेगा। कारोबार में लाभ होगा। दूसरे की संपत्ति पर लालच न करें। क्रोध से बचें।

 

कन्या राशि- घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे। आनलाइन शापिंग करते समय पूरी सावधानी रखें। लाइफ पार्टनर की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। त्यौहार की तैयारी शुरू करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को लाभ होगा।

 

तुला राशि-गुप्त बातों का खुलासा न करें। आपको व्यापार में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। पुराने जान-पहचान वालों से मुलाकात होगी। प्रसन्न रहेंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए समस्या आ सकती है। शांत रहने का प्रयास करें। (Rashifal 17 October 2022)

 

वृश्चिक राशि- सोच समझकर की बातचीत करें। किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है। विरोधियों से अलर्ट रहें। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। राजनीतिक लोगों को लाभ हो सकता है। चालाक लोगों से बचकर रहें। संभलकर खर्च करें।

 

धनु राशि- पारिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। माता-पिता से कुछ भी बात न छिपाएं। आपको व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। रोज के कार्य समय  पर निपटा लें। प्रभु की आराधना करेंगे।

 

मकर राशि-आज आप अपने जीवनसाथी को शापिंग करा सकते हैं। नया वाहन खरीदने के बारे में विचार करेंगे। जुआ, सट्टा, लाटरी जैसे कुव्यसनों से दूर रहें। आपको धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिलेगी।

 

कुंभ राशि – आज का दिन ठीक रहेगा। कोई आपको उलझा सकता है। धन को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। खरीददारी करने जाएंगे। सत्संग का लाभ होगा। महिला वर्ग को लाभ हो सकता है। पठन  पाठन में मन लगेगा।

 

मीन राशि- अविवाहितों के लिए अच्छी खबर मिलेगी। आपके कार्य आसानी से होंगे। अपने साथी की यादों में खोए रहेंगे। सत्कर्मों का अच्छा फल मिलेगा। दान-पुण्य कर सकते हैं। तनाव पर नियंत्रण कर सकेंगे। आर्थिक हालत ठीक रहेगी। (आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2022, Rashifal 17 October 2022,  Horoscope Today 17 October 2022, Somwar Rashifal

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Telegram