Rashifal 18 October 2022, आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2022 : मंगलवार को मिथुन, तुला, मीन आदि राशियों को करियर, कारोबार, नौकरी में लाभ होगा। वहीं वृषभ, वृश्चिक वाले प्रपंच, परनिंदा से दूर रहें। सामाजिक दिक्कत हो सकती है। टेंशन बढ़ेगा। ज्यादा जानने के लिए पढ़ें आज 18 अक्टूबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 October 2022)
आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2022 (Rashifal 18 October 2022)
मेष राशि –नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर अलर्ट रहें। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। आप बचत कर सकते हैं। दान-पुण्य करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से खुशी मिलेगी।
वृषभ राशि-कोई आपकी आलोचना कर सकता हैं। मित्रों के बातचीत करते समय परनिंदा करने से बचें। आपकाी प्रमोशन किसी कारणवश रूक सकती है। तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी से उलझ सकते हैं। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहना होगा।
मिथुन राशि- व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। नए सौदे पूरे कर सकते हैं। अज्ञात स्रोत से लाभ होने की संभावना है। कठिन परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए खुद को समक्ष बनाएंगे। करियर से जुड़ा लाभ होगा। उधार देते समय लापरवाही न करें।
कर्क राशि- आप के अनुभवों का लाभ दूसरों को मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई में रूचि रहेगी। सामाजिक संबंध बन सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कुसंगति के चलते हानि हो सकती है। इलाज में खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
सिंह राशि-दिनचर्या में फेरबदल कर सकते हैं। योग व्यायाम से लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होने की संभावना है। करियर से जुड़े परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी के लिए अच्छे ऑफर मिलेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
कन्या राशि- घर की मरम्मत में खर्च होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। आपका दिन अच्छा रहेगा। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। मूवी देखें। दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि-करियर आगे बढ़ेगा। आत्मसम्मान के साथ समझौता न करें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का बड़ा लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। महिलाएं आनलाइन शापिंग कर सकती हैं। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। (Rashifal 18 October 2022)
वृश्चिक राशि- किसी की आलोचना या निंदा करना भारी पड़ सकता है। विवाद की स्थिति बनेगी। नए लोगों से मुलाकात का लाभ होगा। आपकाे अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। बच्चों से प्यार करेंगे।
धनु राशि- कोई आपको आज किसी काम में उलझा सकता है। व्यर्थ समय गंवा सकते हैं। शारीरिक कष्ट का सामना करेंगे। खर्च सावधानी से करें। खानपान को लेकर अनियंत्रित न हों। बुजुर्गों की सेवा करें। परिवार में सुख चैन रहेगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आसानी से सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। दफ्तर में अफसर के साथ बहस हो सकती है। सरकारी काम पूरा नहीं होने से दिक्कत में आ सकते हैं।
कुंभ राशि – राजनीतिक लोगों को षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है। आपका मन नए काम में लगेगा, लाभ होने से आर्थिक समस्या दूर होगी। किसी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। यात्रा कर सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। क्रोध न करें।
मीन राशि- करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपका दिन पूजा पाठ, सत्संग में बीतेगा। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। (आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2022)