मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rashifal 19 December 2024 : सिंह, तुला, कुंभ सहित इन राशियों के लिए आज का दिन शानदार, सफलता कदम चूमेगी

On: December 18, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

Rashifal 19 December 2024 : आज का दिन सिंह, तुला, कुंभ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन राशियों का आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope Today 19 December 2024)

Mesh Rashifal 19 December 2024

मेष राशि वैवाहिक सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न रखें। छात्रों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं।

Vrishabh Rashifal 19 December 2024

वृषभ राशि किसी जरूरी बैठक के लिये बुलावा मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज बहुत ही अच्छे प्रपोज़ल प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर चिन्ता हो सकती है। प्रेमीजन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे।

Mithun Rashifal 19 December 2024

मिथुन राशि किसी कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। तेज मसालेदार भोजन करने से आपको बचना चाहिये।

Kark Rashifal 19 December 2024

कर्क राशि नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग निर्मित हो रहे हैं। धन की समस्या हल हो सकती है। नौकरी, कारोबार में सफलता कदम चूमेगी।

Singh Rashifal 19 December 2024

सिंह राशि विवाहेतर सम्बन्धों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकतीहै। रुका हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में धन का निवेश कर सकते हैं। यात्रा के दौरान परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Kanya Rashifal 19 December 2024

कन्या राशि आज का दिन शुभ फलप्रदायक होने वाला है। शत्रु आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग सूझबूझ से कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा.

Tula Rashifal 19 December 2024

तुला राशि आज कारोबारी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को जरूरी कागजात को सम्भालकर रखना चाहिये। आप अपने तौर-तरीकों पर बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। सुलझे हुए मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। आज का दिन शानदार रहेगा।

Vrishchik Rashifal 19 December 2024

वृश्चिक राशि दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। कुछ छोटी गलतियाँ कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

Dhanu Rashifal 19 December 2024

धनु राशि सोशल मीडिया के माध्यम से नये मित्र मिल सकते हैं। आपके विरोधी भी आपका सम्मान करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों को प्रयोग करेंगे। उधार लेना पड़ सकता है। किसी पर भी तत्काल विश्वास न करें।

Makar Rashifal 19 December 2024

मकर राशि को उपलब्धि मिल सकती है। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। परिजन काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा वाहन सुख प्राप्त होगा।

Kumbh Rashifal 19 December 2024

कुंभ राशि अधिकारी वर्ग से बहस न करें। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Meen Rashifal 19 December 2024

मीन राशि के सामने कुछ परेशानियाँं खड़ी हो सकती हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। सर्दी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version