Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyRashifal 19 October 2022 : धन लाभ होने के साथ ही 5...

Rashifal 19 October 2022 : धन लाभ होने के साथ ही 5 राशियों के भाग्य का सितारा चमकेगा

Telegram

Rashifal 19 October 2022, आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2022 : बुधवार का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहतरीन साबित होगा। धन लाभ होगा, भाग्य का सितारा चमकेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज 19 अक्टूबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 19 October 2022)

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2022 (Rashifal 19 October 2022)

मेष राशि –विद्वान लोगों से मुलाकात होगी। आपकी पैतकृ संपत्ति में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। भाग्य खुलेगा। आपकी अतिरिक्त आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्यगत समस्या दूर होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम रहेगा।

 

वृषभ राशि-जरूरी कार्यों को पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिलेगी। आपको बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच समझकर फैसले लें।

 

मिथुन राशि- धन संबंधी समस्या दूर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। भाई बंधुओं की मदद ले सकते हैं। मित्रों के साथ चर्चा होगी। वाहन आदि खरीदने का प्लान बनाएंगे। ज्यादा तनाव लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है।

 

कर्क राशि- कोई आपसे मदद मांगने आ सकता है। अपनी हैसियत के अनुसार ही खर्च करें। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा। दोमुंहे लोगों से दूर रहें। आपको आमदनी बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

 

सिंह राशि-आपके विचारों में प्रखरता रहेगी। संकट का सामना पूरी सतर्कता के साथ करेंगे। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। कारोबार को लेकर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।

 

कन्या राशि- परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। नया मकान खरीदने के लिए सौदा कर सकते हैं। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने में लापरवाही करें। कारोबार में सौदे तय होंगे।

 

तुला राशि-आज आपको संभलकर रहना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे। नए स्रोत से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। घूमने का प्लान बनेगा। बच्चों से प्यार रहेगा। (Rashifal 19 October 2022)

 

वृश्चिक राशि- अपने मित्रों को याद करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद व प्रेम से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत दूर होगी। किसी से विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी को सलाह देने से बचें।

 

धनु राशि- आज आपकी अचानक किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में लाभ होगा। छात्रों की समस्या दूर होगी। युवा वर्ग का करियर पर ज्यादा फोकस रहेगा। आय से अधिक खर्च न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

 

मकर राशि-आज किसी गलती के चक्कर में आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। घर पर रिश्तेदार आएंगे। खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। ट्रैवल कर सकते हैं। खुश रहेंगे।

 

कुंभ राशि – किसी के काम में दखल न दें। आपको सामाजिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा। रोचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

 

मीन राशि- अति आत्मविश्वास का प्रदर्शन न करें। हानि हो सकती है। साहित्यकारों को पुरस्कार मिलेगा। खेलकूद से जुड़े लोगों के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में धन लाभ होगा। कल कारखाने में काम करने वाले सतर्क रहें। (आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2022, Rashifal 19 October 2022,  Horoscope Today 19 October 2022, Budhwar Rashifal

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular