Rashifal 2 November 2022 : आज पारिवारिक कठिनाइओं से जूझ सकते हैं वृषभ और सिंह के जातक। कारोबार में हानि होने से कन्या वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तुला, वृश्चिक राशियों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। अपनी गुप्त योजनाओं का खुलासा करने से बचना चाहिए। जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार 2 नवंबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 November 2022) (मासिक राशिफल नवंबर 2022)
आज का राशिफल 2 नवंबर 2022 (Rashifal 2 November 2022)
मेष राशि –छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जमीन कारोबारियों को लाभ हो सकता है। निवेश के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज सतर्क रहना होगा।
वृषभ राशि– पारिवारिक कठिनाइयों से परेशान रहेंगे। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ बहस होगी। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी पर अपने विचारों को न थोपें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।
मिथुन राशि- अनजान लोगों को उधार देना महंगा पड़ सकता है। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। कोई आपसे जोर जबरदस्ती कर विवाद कर सकता है। कानूनी मामले में फंसने की संभावना हैं। दंपत्ति सतर्क रहें।
कर्क राशि- आय से अधिक खर्च न करें। कारोबारियों को लाभ होगा। पुराने जान पहचान वालों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों के घर जा सकते हैं। अधिक काम से थकान महसूस करेंगे।सेहत ठीक नहीं रहेगी। नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि – आज आपको घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से आपकी पूछ परख बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं। बुजुर्गों से रूखा व्यवहार न करें। धन लाभ होने की संभावना है।
कन्या राशि- कारोबार को लेकर आर्थिक परेशानी हो सकती है। उधार देने से बचें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। बड़ी कंपनी में जॉब लग सकती है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि- आपके कारोबार से संंबंधित रूके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। तनाव कम होगा। आर्थिक प्रगति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। पूर्व के निवेश से लाभ हो सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। (Rashifal 2 November 2022)
वृश्चिक राशि- आज आपको संभलकर खर्च करना होगा। रुकी हुई उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। पारिवारिक समस्या दूर होगी। दंपत्ति खुश रहेंगे, घूमने का प्लान बना सकते हैं। साहस में वृद्धि होगी।
धनु राशि- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको नए स्रोतों से लाभ हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह से कारोबार में लाभ हो सकता है। सगे संबंधियों से चर्चा होगी।
मकर राशि-युवा वर्ग को करियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। नए काम से अच्छा खासा लाभ हो सकता है। दफ्तर में अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। पारिवारिक तनाव रहेगा। संतान की वजह से कुछ समस्या पैदा हो सकती है।
कुंभ राशि – अपनी गुप्त योजनाओं का खुलासा न करें। कोई आपकी सरलता का लाभ उठा सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। पैतृक कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। स्कूली जीवन के मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च अधिक होगा।
मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी बातों से कई लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं। कुटिल लोगों से सतर्क रहें। आज किसी को उधार न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। (आज का राशिफल 2 नवंबर 2022)