Rashifal 20 December 2024 : आज शुक्रवार को मेष से मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज 20 दिसंबर 2024 का राशिफल आपके लिए क्या खास लेकर आया है। (Horoscope Today 20 December 2024)
Mesh Rashifal 20 December 2024
मेष राशि आज दूसरों के भरोसे अपने काम न करें। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। बच्चों की शिक्षा पर काफी ध्यान देंगे। सही रणनीति के साथ कार्य करने से लाभ मिलेगा। अपने गैरजरूरी खर्चों पर काबू करने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठता रहेगी।
Vrishabh Rashifal 20 December 2024
वृषभ राशि अपने जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट की अपेक्षा रख सकते हैं। धन के मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया न अपनाएं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। सर्दी-खांसी आपको परेशान कर सकती हैं।
Mithun Rashifal 20 December 2024
मिथुन राशि के कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नये कामों को शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में अधिकारी आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। नये क्लाइंट्स के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी।
Kark Rashifal 20 December 2024
कर्क राशि किसी कार्यक्रम का आनन्द उठाएंगे। नए काम शुरू कर सकते हैं। उच्च पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह-मशविरा कर सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारी लेने को उत्सुक रहेंगे। नजदीकी सम्बन्धियों के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। अपनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें। वित्त कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।
Singh Rashifal 20 December 2024
सिंह राशि कार्यक्षेत्र में योग्यता का परिचय देंगे। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द का माहौल रहेगा। फैशन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। अपने वादों कोे पूरा करेंग। नए लोगों से मुलाकात होगी।
यह भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल
Kanya Rashifal 20 December 2024
कन्या राशि माता-पिता के सेहत का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में आ सकते हैं। लापरवाही न करें। अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर विचार कर सकते हैं। मानसिक रूप से उथल-पुथल चलती रहेगी। महिलाओं कुछ मामलों में सावधानी रखनी होगी।
Tula Rashifal 20 December 2024
तुला राशि आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
Vrishchik Rashifal 20 December 2024
वृश्चिक राशि कार्यक्षेत्र में नई तकनीक को अपना सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध काफी गहरे होंगे। कारोबारी रिश्ते काफी मजबूत हो सकते हैं।
Dhanu Rashifal 20 December 2024
धनु राशि वालों की दिनचर्या बेहद सन्तुलित रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। पैतृक व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर उसे पूरा करे की कोशिश कर सकते हैं। घर का वातावरण बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा।
Makar Rashifal 20 December 2024
मकर राशि के कुछ काम रूप सकते हैं। व्यापार में मंदी रहेगी। आज आपके काम थोड़े मन्द गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती महसूस हो सकती है। परिवार वालों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। अदालती के मामलों में उलझ सकते हैं। सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है।
Kumbh Rashifal 20 December 2024
कुंभ राशि आज किसी सफलता की खुशी परिवार वालों के साथ बांटेंगे।कारोबार में विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। लोग आपकी सोच और कार्यप्रणाली से काफी सहमत रहेंगे। सकारात्मक विचार आएंगे।
Meen Rashifal 20 December 2024
मीन राशि आज सावधान रहें। तेज मसालेदार भोजन का सेवन न करें। अपच हो सकता है। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार शानदार रहेगा। घर के लिये आवश्यक वस्तुएं खरीद सकते हैं। कारोबार के विस्तार को लेकर प्लान बनाएंगे। अपने समय का सही उपयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता