Rashifal 21 October 2022, आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2022 : शुक्रवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा, किन्हें मिलेगी कामयाबी, किनकी किस्मत रूठ सकती हैं, इससे जानने के लिए पढ़ें आज 21 अक्टूबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 October 2022)
आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2022 (Rashifal 21 October 2022)
मेष राशि –दिवाली की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आपको सतर्क रहना होगा। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आपको आज दुखद खबर मिल सकती है। खर्च संभलकर करें।
वृषभ राशि– त्यौहार के पहले किसी को उधार देने की गलती न करें। आपकी किस्मत रूठ सकती है। कारोबार में लाभ होगा। नए सोर्स से आमदनी होने की संभावना है। परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशि- किसी की बातों में आकर अपने करीबी पर शक करने की गलती न करें। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओ की किस्मत बुलंदी पर रहेगी। करियर आगे बढ़ेगा। तनाव की स्थिति से निकल पाएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
कर्क राशि- भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। आज जोखिम वाले कार्य करते समय अलर्ट रहें। आपकाे यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करीबी व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। परिश्रम को न छोड़ें। तकनीकी कौशल बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि – कारोबार में प्रयोग करने से बचें। लोन से जुड़े कार्य लंबित रहेंगे। मित्रों के साथ आपकी बहस हो सकती है। किसी को अपशब्द न कहें। आपका दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि- जल्दबाजी करने से हानि होगी। व्यवसाय में लभा होने की संभावना है। बच्चों की जरूरतों को पूरी करेंगे। ऑनलाइन शापिंग करते समय सतर्क रहें। किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। किसी पर बेवजह शक न करें।
तुला राशि-परिश्रम का फल मिलेगा। आपकी सामाजिक स्थिति ठीक होगी। पुराने जान पहचान वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। दिनचर्या में बदलाव कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। तेल-मसालेदार चीजों के सेवन करने से बचें। (Rashifal 21 October 2022)
वृश्चिक राशि- तंत्र-मंत्र जैसी गूढ़ विद्याओं के प्रति रूझान हो सकता है। किसी के बहकावे में आकर निवेश न करें। आज का दिन सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मार्केट जा सकते हैं। साहित्यकारों को प्रोग्राम के लिए बुलावा आ सकता है।
धनु राशि- आपके विचारों का प्रभाव अन्य लोगों पर पड़ेगा। गलत संगति को छोड़ें। मित्रों की मदद कर पाएंगे। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था करेंगे। तेज गति से वाहन चलाने से बचें।
मकर राशि-धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति की वजह से आपको फायदा होगा। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक तनाव दूर होगा। व्यर्थ की चर्चा से दूर रहें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि – शत्रुओं पर नजर रखें। आपकाे कारोबार में लाभ होगा। आपका सूचना तंत्र मजबूत रहेगी। कुटिल लोगों से सावधान रहने का प्रयास करें। प्रकृति प्रेम जागेगा। किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा।
मीन राशि- किसी गलत कार्य में समय नष्ट न करें। किस्मत रूठ सकती है। आज आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी संपत्ति की सुरक्षा करें। युवाओं को करियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। प्रमोशन की खबर मिलेगी । (आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2022)