राशिफल 25/06/2022 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022 दैनिक राशिफल 25 जून 2022 पंचांग 25 जून 2022: आज शनिवार 25 जून 2022 के पंचांग के आधार पर शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल, वर्ज्यकाल के बारे में जानें, पढ़ें आज कैसा रहेगा आपका राशिफल..
25 जून 2022 का पंचांग
- तिथि – द्वादशी – 01:09 एएम तक तत्पश्चात त्रयोदशी
- नक्षत्र – भरणी – 10:24 एएम तक तत्पश्चात कृतिका
- योग – धृति- 05:55 एएम (26 जून) तक तत्पश्चात शूल
- करण – कौलव – 12:08 पीएम तक, तैतिल – 01:09 एएम (26 जून) तक तत्पश्चात गर
- वार – शनिवार
शुभ काल
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:32 एएम से 05:14 एएम
- प्रातः सन्ध्या- 04:53 एएम से 05:56 एएम
- सायाह्न सन्ध्या – 07:29 पीएम से 08:31 पीएम
- अभिजित मुहूर्त – 12:15 पीएम से 01:09 पीएम
- विजय मुहूर्त – 02:58 पीएम से 03:52 पीएम
- गोधूलि मुहूर्त – 07:15 पीएम से 07:39 पीएम
- अमृत काल – —
- निशिता मुहूर्त – 12:22 एएम से 01:03 एएम (26 जून)
- सर्वार्थ सिद्धि योग – —
अशुभ काल
- राहुकाल – 09:19 एएम से 11:01 एएम
- यमगण्ड – 02:24 पीएम से 04:06 पीएम
- गुलिक काल – 05:56 एएम से 07:37 एएम
- वर्ज्यकाल – 11:45 पीएम से 01:32 एएम (26 जून)
- दुर्मुहूर्तकाल – 05:56 एएम से 06:50 एएम तत्पश्चात 06:50 एएम से 07:44 एएम
- गंडमूल – —-
राशिफल 25 जून 2022 Rashifal 25 June 2022
मेष राशिफल (Aries) – आज का दिन किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा। दफ्तर का माहौल तनाव भरा हो सकता है।
वृषभ राशिफल (Taurus) – अपने कार्यों को लेकर संजीदा रहेंगे। किसी मित्र के दूसरे शहर चले जाने से भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार ज्यादा रहेगा। किसी कष्ट से निजात पा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। लवर्स को अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini) – जरूरी सूचना मिलेगी। इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा सकते है।बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन किसी सवाल पर परेशान हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहने की उम्मीद है। किसी की सलाह पर तत्काल अमल न करें।
कर्क राशिफल (Cancer) – सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, सिरदर्द और थकान की समस्या ज्यादा रहेगी। कारोबार के सहयोगियों पर नजर रखें। अनजान लोगों की संगत ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशिफल (Leo) – परिवार के लोगों से अपनापन ज्यादा रहेगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी, निवेश सावधानी से करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा साबित होगा। किसी भी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। एकांत में रहने का मन लगेगा।
कन्या राशिफल (Virgo) – जरूरी कार्यों के लिए समय निकालें। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बैंक से रकम निकालते समय लापरवाही न करें। लवर्स की मुलाकात होगी, लेकिन किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पारिवारिक उलझन हो सकती है।
तुला राशिफल (Libra) – आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घूमने के लिए जाएगें। जीवनसाथी की तबियत में सुधार होगा। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। संबंधियों से फोन पर चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) – किसी की बातों से ठेस लगेगी। यात्रा पर जाते समय लापरवाही न करें, जरूरी कागजात साथ रखें। आपकी संपत्ति मेें वृद्धि होगी। कोई मित्र किसी अनावश्यक कार्य में आपको उलझा सकता है। छात्रों को मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा।
धनु राशिफल (Sagittarius) – पूर्व के रूके हुए कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना मिलने की संभावना है। लवर्स के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी, उदास हो सकते हैं। संतान की सफलता से बेहद खुश रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल (Capricorn) – सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। शासकीय कार्यों को पूरा करने में काफी परेशान होना पड़ सकता है। मित्रों की सलाह से लाभ होगा। आपका पारिवारिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार की स्थिति सुधरेगी, रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है।
कुंभ राशिफल (Aquarius) – चाटुकारों से सावधान रहें। आपको किस्मत का साथ मिलेगा, धन लाभ होने की संभावना है। किसी से कटु शब्दों में बात न करें। दफ्तर के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। पदोन्न की संभावना है, लेकिन फिलहाल इंतजार करना होगा।
मीन राशिफल (Pisces) – बिगड़े हुए काम बनेंगे, काफी दिनों से आ रही रूकावट दूर हो सकती है। सोच समझकर ही जरूरी फैसले लें। आपको शेयर मार्केट में निवेश से लाभ हो सकता है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें, चोट लगने की आशंका है। दंपत्ति खुश रहेंगे।
केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल
Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर
कुंडली के 12 भावों पर राहु का प्रभाव जानें, दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
Shani Gochar 2022 date: ढाई साल बाद मकर से कुंभ में होगा शनि का गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल
कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा