Wednesday, March 22, 2023
HomeAstrologyRashifal 28 October 2022: कारोबार, करियर, शिक्षा में कौन सफल रहेगा, किनका...

Rashifal 28 October 2022: कारोबार, करियर, शिक्षा में कौन सफल रहेगा, किनका रूतबा बढ़ेगा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Telegram

Rashifal 28 October 2022, आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2022 : इन राशियों की कारोबार, करियर, शिक्षा को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। सामाजिक रूप से रूतबा बढ़ सकता है। इन जातकों के कार्य सफल रहेंगे। आइये जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा … पढ़ें शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 October 2022)

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2022 (Rashifal 28 October 2022)

मेष राशि –पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव कम हो सकता है। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। मरीजों को सावधान रहना होगा। मौसमी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि– रूके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। आज किसी काम के पूरा होने पर खुशी मिलेगी। मानसिक तनाव कम हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। संकट दूर होंगे।

मिथुन राशि- जोखिम वाले कार्य न करें। आपकी सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। दफ्तर में किसी सहयोगी से बहस की नौबत आ सकती है। अपने कार्य में कोताही न बरतें। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

कर्क राशि- जबरदस्ती किसी काम को करने की कोशिश न करें। मनमाफिक व्यंजन का स्वाद लेंगे। पूर्व के विवाद दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी संकट से घिर सकते हैं।

सिंह राशि – कारोबार में लाभ होगा। बड़े सौदे पूरे होने से आपकी  आय में वृद्धि हो सकती है। किसी से विवाद न करें। बच्चों के काम में मदद कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। खुशी मिलेगी।

कन्या राशि- सामाजिक रूप से आपका रूतबा बढ़ेगा। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे। आपकी बातों का दूसरों पर काफी असर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं।

तुला राशि- आपको आपके काम में प्रगति मिलेगी। तनाव कम होने से आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सफल रहेंगे। धन लाभ होगा। सामाजिक समस्याएं खत्म होंगी। संभलकर खर्च करें। खानपान में नियंत्रण रखें। मीठे से परहेज करें।  (Rashifal 28 October 2022)

वृश्चिक राशि- आज इन राशि वालों को अशुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जाना पड़ेगा। वाहन चलाते समय जोखिम न लें। किसी को उधार देना महंगा पड़ सकता है। आपके विचारों में उत्कृष्टता रहेगी। कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

अगले साल शनि की साढ़े साती व ढैया का प्रभाव कर्क समेत इन राशियों पर दिखेगा, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

धनु राशि- युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। पूर्व से चल रही सेहत को लेकर दिक्कत खत्म होगी। अपने मन को नियंत्रित रखें। निवेश सोच समझकर करें। किसी के बहकावे में न आएं।

मकर राशि-अनजान लोगों के चलते समस्या हो सकती है। बेकार के विवाद से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात सफल रहेगी। कार्य में लाभ होगा। देर रात तक जागने से सेहत बिगड़ सकती है। कुसंगति से दूर रहें। कारोबार में लाभ होगा।

कुंभ राशि – परिवार में आपका रूतबा बढ़ेगा। सामाजिक पूछ परख रहेगी। अज्ञात बाधा दूर होने से आपको कारोबार में लाभ होगा। सत्संग आदि में मन लगेगा। दानादि कर सकते हैं। उधार देने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें।

मीन राशि- छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधी लाभ हो सकता है। आपका मन नए काम में लगेगा, टेंशन दूर होगी। अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर पाएंगे। अफसरों से मुलाकात सफल रहेगी।  (आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2022)

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2022, Rashifal 28 October 2022,  Horoscope Today 28 October 2022, Shukrawar Rashifal

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Telegram