Rashifal 6 November 2022 : आज इन जातकों का दिन काफी शानदार रहेगा। कुछ राशियों की पैसों की कमी दूर होगी। खानपान को नियंत्रित नहीं रखने से इस राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक मामले में सुलह होने की संभावना है। तनाव की स्थिति के चलते सिंह और वृश्चिक के कार्य प्रभावित होंगे। रविवार का दिन कैसा रहेगा इससे जानने के लिए पढ़ें 6 नवंबर 2022 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 November 2022) (मासिक राशिफल नवंबर 2022)
आज का राशिफल 6 नवंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 6 November 2022)
मेष राशि –अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। पारिवारिक कष्ट दूर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। दफ्तर के सहयोगी कार्य में मदद करेंगे। आनलाइन शापिंग करते हुए सतर्क रहें। किसी की बातों में न आएं।
वृषभ राशि– आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। पैसों की कमी दूर होने से आपके रूके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। घरेलू परेशानी दूर होने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि- आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे।आज का दिन शानदार रहेगा। विकट परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। सामाजिक संगठन में योगदान देंगे। राजनीतिक लोगों को फायदा होगा। कार्पोरेट क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशि- दंपत्तियों का एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। पैसों की कमी दूर कर सकते हैं। कुसंगति के चक्कर में धन नष्ट कर सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह राशि – विवादित मुद्दों पर अपनी राय देने से बचें। पारिवारिक तनाव के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। निजी कंपनी से जॉब के लिए सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि- सत्संग में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्यों को करते समय पूरा ध्यान रखें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। खानपान को नियंत्रित रखें।
तुला राशि- आपको किसी मित्र की वजह से फायदा हो सकता है। आपका काम प्रगति पर रहेगा। काफी खुश रहेंगे। परिवार के लोगों से मधुरता और प्रेम रहेगा। आज पास की जगह घूमने जा सकते हैं। किसी को सलाह देने से बचें। (Rashifal 6 November 2022)
वृश्चिक राशि- दाम्पत्य जीवन की समस्या हल होगी। छात्रों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य प्रभावित रहेंगे। पैसों को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। कारोबार के काम समय पर निपटा पाएंगे। दिन ठीक रहेगा।
धनु राशि- किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है। विचारवान लोगों का साथ मिलेगा। सत्संग से लाभ हाेगा। धार्मिक संगठनों से जुड़ेंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आज कुछ दुखद खबर मिलने की संभावना है। यात्रा करेंगे।
मकर राशि-आपके व्यवहार का दूसरों पर प्रभाव पड़ेगा।अचानक किसी से विवाद का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद उलझ सकते हैं। पैतृक मामलों में आप महत्वपूर्ण राय व्यक्त कर सकते हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि – खानपान को नियंत्रित रखें। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। रोचक कार्यों में समय बिताएंगे। पारिवारिक समस्या को लेकर सुलह हो सकती है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज पिकनिक मनाने का प्लान बन सकता है।
मीन राशि- दैनिक कार्यों में विलंब हो सकता है। आज का दिन थकावट भरा रहेगा। किसी न किसी काम में बिजी रहेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है।कारोबार में मंदी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी बात को लेकर चर्चा करेंगे। (आज का राशिफल 6 नवंबर 2022)