Wednesday, March 22, 2023
HomeAstrologyRashifal Shukrawar : ग्रहों की दृष्टि बदलेगी मिथुन, कुंभ की किस्मत, इन्हें...

Rashifal Shukrawar : ग्रहों की दृष्टि बदलेगी मिथुन, कुंभ की किस्मत, इन्हें रहना होगा अलर्ट

Telegram

Aaj Ka Rashifal 14 October 2022, आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2022 : शुक्रवार को ग्रहों की दृष्टि इन राशियों की किस्मत को बदलेगी। तनाव कम होगा। धन संबंधी समस्या का हल निकलेगा। पुराने विवाद दूर होने की संभावना है। इन राशियों को अलर्ट रहना होगा। खानपान में अनियमितता से सेहत बिगड़ेगी, और अधिक जानने के लिए पढ़ें 14 अक्टूबर का राशिफल (Horoscope Today)

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2022 (Rashifal 14 October 2022)

मेष राशि –अपनी शारीरिक ऊर्जा व्यर्थ के काम में नष्ट न करें। आज का दिन इन राशियों के लिए विशेष रहेगा। आपकाे दफ्तर में शुभ सूचना मिल सकती है। घरेलू दिक्कत दूर करने में सफल रहेंगे। कारोबार की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं।

 

वृषभ राशि-आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आपकी पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सामाजिक समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से प्रेमभाव रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा साबित होगा। युवाओं की किस्मत खुलेगी, बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकते हैं। सरकारी कार्य को पूरा करने में भागदौड़ करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की सेवा में गलती न करें।

 

कर्क राशि- परिजनों की नाराजगी के चलते आज आप का मन दुखी रहेगा। तनाव कम होने के बजाए बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह से काम करें। वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी कर सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

 

सिंह राशि-त्यौहारों के चलते खरीददारी कर सकते हैं। लेनदेन सुचारू रहेगा। आपको नए स्रोतों से आय होगी। नौकरी में चैन रहेगा, किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है। यात्रा शुभ रहेगी।

 

कन्या राशि- आज किसी न किसी से मुलाकात होगी। थकान महसूस करेंगे। सार्वजनिक स्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। खर्च संभलकर करें। शत्रुओं से अलर्ट रहें। पूर्व की कारोबारी समस्याएं हल होंगी। मित्रों का साथ मिलेगा।

 

तुला राशि-आज कारोबार में जबर्दस्त लाभ हो सकता है। आपका मन नए काम में लगेगा, तनाव कम होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत के चलते परेशान रहेंगे। (Rashifal 14 October 2022)

 

वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। वाहन चलाते समय जोखिम लेना भारी पड़ सकता है। सामाजिक संकट दूर होंगे। राजनीतिक लोगों को षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है। आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

 

धनु राशि- शारीरिक कष्ट के चलते आपके काम रूक सकते हैं। आपका मन अप्रसन्न रहेगा। ज्यादा खर्च होने के कारण मासिक बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक समस्या असर आपके काम पर पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की संभावना है।

 

मकर राशि- किसी के काम में दखलंदाजी न करें। विवाद हो सकता है। अपनी राय देने से बचें। किसी महिला मित्र से मुलाकात होगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों की कोशिश कामयाब रहेगी। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।

 

कुंभ राशि – अपने काम को पूरा करने में आलस्य न करें। आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी। सेहत सुधरेगी। अचल संपत्ति से लाभ होगा। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। पूजापाठ में मन लगेगा।

 

मीन राशि- सेहत से जुड़ी समस्या को हल्के में न लें। चिकित्सकों से परामर्श करने में देरी न करें। आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। आपका किसी मित्र से चल रहा विवाद दूर हो सकता है। (आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2022)

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2022, Rashifal 14 October 2022,  Horoscope Today 14 October 2022 Shukrawar Rashifal

Visit- Twitter

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular