REET Mains 2025: राजस्थान में 7759 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 6 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा REET Mains 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक के कुल 7759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम दिनों की तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर 2025 तक खुलेगी।

कुल रिक्त पदों का विवरण

  • प्राइमरी (लेवल-1) शिक्षक पद – 5636
  • अपर प्राइमरी (लेवल-2) शिक्षक पद – 2123
    कुल – 7759 पद

एप्लीकेशन फीस

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी क्रीमी लेयर₹500
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर / एससी / एसटी₹400
आवेदन में सुधार शुल्क₹300

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन करें।
  2. Recruitment / Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।

पात्रता मानदंड

पदों के अनुसार पात्रता और शिक्षा योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखकर अपनी पात्रता की पुष्टि करें।

GPSC Recruitment 2025: गुजरात शिक्षा सेवा वर्ग-II में 128 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन विवरण