सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान समारोह 11 को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:00 से डाइट सभा कक्ष बीटीआई रोड महासमुंद में सेवा निवृत्त लिपिक कर्मचारी का जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

इस आयोजन में संघ के वर्ष 2026 का कैलेंडर विमोचन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर पदोन्नति कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ करेंगे।

विशिष्ट अतिथि मनोज पांडे, उप प्रांत अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सीके तिवारी, प्रांतीय महामंत्री दुष्यंत यादव, प्रांतीय सचिव मुकेश साहू, जिला अध्यक्ष जिला शाखा महासमुंद कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी, विशेष अतिथि श्रीमती प्रतिमा संजय ध्रुव सरपंच मचेवा, बीके प्रधान सलाहकार, शिव कुमार साहू संरक्षक, केके चंद्राकर संरक्षक जिला शाखा महासमुंद रहेंगे। इस कार्यक्रम में जिला अंतर्गत सभी तहसीलों के लिपिक कर्मचारी एवं सेवानिवृत लिपिक गण भाग लेंगे।

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 4 दिनों में 23 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप