पटवारी कार्यालय से राजस्व दस्तावेज हुए चोरी
महासमुंद. पटवारी कार्यालय से राजस्व दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पटवारी की रिपोर्ट पर तेंदूकोना थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को जितेंद्र कुमार तावरकर ने बताया कि वह हल्का नंबर 21 में पटवारी के पद पर पदस्थ है और उसके पास हल्का नं 16 मुख्यालय घोंच का अतिरिक्त प्रभार भी है। वह अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय घोंच को में 20 जनवरी को काम करने बाद शाम करीबन 5 बजे बंद किया था। इसके बाद उसने 31 जनवरी की सुबह करीबन 11बजे ग्राम घोंच के कोटवार शिवनारायण सोनवानी के साथ मुख्यालय का दरवाजा का ताला खोलकर अंदर देखा तो अंदर में सामान बिखरा पड़ा था।
मिलान करने पर मुख्यालय में स्थित खसरा पांचशाला खंड 01 वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक ग्राम घोंच का 03 नग खसरा पांचशाला, ग्राम घोघरा का 02 नग खसरा पांचशाला एवं ग्राम हनुमानडीह का 01 नग खसरा पांचशाला एवं खसरा पांचशाला खंड 02 वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक ग्राम घोंच का 04 नग खसरा पांचशाला एवं ग्राम हनुमानडीह का 01नग खसरा पांचशाला कुल खंड 01 एवं खंड 02 का 11 नग खसरा पांचशाला नहीं था। उक्त दस्तावेजों को किसी अज्ञात चोर द्वारा मुख्यालय के पीछे के दरवाजे में लगी कुंडी को तोड़कर कुल 11 नग खसरा पांचशाला को चोरी कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 4 को , जरूरी मुद्दों पर लिए जा सकते हैं फैसले