Royal Enfield Classic 350 vs Hunter 350: कौन-सी बाइक है ज्यादा बेहतर? कीमत, फीचर्स और राइडिंग तुलना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Royal Enfield Classic 350 vs Hunter 350: Royal Enfield की Classic 350 और Hunter 350 दोनों ही कंपनी के J-सीरीज प्लेटफॉर्म पर आधारित लोकप्रिय मोटरसाइकिलें हैं। बाहरी डिजाइन, कैरेक्टर और राइडिंग फील के मामले में दोनों एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। यदि आप यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन-सी बाइक आपके लिए सही रहेगी, तो यहां उनकी डिटेल तुलना दी जा रही है।

डिजाइन तुलना

Classic 350

  • ट्रेडिशनल रेट्रो लुक, जो Royal Enfield की पहचान है
  • नेसेल-स्टाइल फ्रंट डोम, राउंड हेडलैम्प, टाइगर-आई पायलट लैंप
  • टीयरड्रॉप मेटल फ्यूल टैंक, मेटल साइड पैनल और मेटल रियर फेंडर
  • 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील
  • लंबा पी-शूटर एग्जॉस्ट, कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन
  • प्रीमियम और हेवी रोड प्रेजेंस

Hunter 350

  • कॉम्पैक्ट, स्पोर्टी और मॉडर्न लुक
  • छोटा और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट
  • 17-इंच अलॉय व्हील और चौड़े टायर
  • मिनिमल और यूज़र-फ्रेंडली डिजाइन
  • हल्का वजन, सिटी राइडिंग के लिए बेहतरीन
2025 Royal Enfield Hunter 350
2025 Royal Enfield Hunter 350

स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरRoyal Enfield Classic 350Royal Enfield Hunter 350
प्लेटफॉर्मJ-सीरीजJ-सीरीज
इंजन349cc, सिंगल-सिलेंडर एयर+ऑयल कूल्ड349cc, सिंगल-सिलेंडर एयर+ऑयल कूल्ड
पावर20.4 PS20.4 PS
टॉर्क27 Nm27 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड5-स्पीड
फ्रंट/रियर व्हील19-इंच / 18-इंच17-इंच / 17-इंच
फ्रंट/रियर टायर100/90, 120/80110/70, 140/70
सीट हाइट805 mm785 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस170 mm160 mm
ABSसिंगल/डुअल चैनलसिंगल/डुअल चैनल
USBType-CType-C
लाइटिंगLED (नया मॉडल)LED (स्टैंडर्ड)
व्हील टाइपस्पोक/अलॉय (वेरिएंट में)अलॉय (स्टैंडर्ड)

इंजन और राइडिंग फील

दोनों में एक-जैसा 349cc J-सीरीज इंजन मिलता है जो 20.4 PS पावर और 27 Nm टॉर्क देता है।
लेकिन वजन और व्हील साइज के अंतर के कारण दोनों की राइडिंग फील अलग-अलग है:

  • Classic 350 – अधिक स्थिर और कम्फर्ट राइड, हाइवे और लॉन्ग टूरिंग के लिए बेहतर
  • Hunter 350 – हल्की और तेज संभालने वाली, शहर में ट्रैफिक और शॉर्ट राइड के लिए बेस्ट

फीचर्स

  • एनालॉग + डिजिटल कंसोल
  • LED लाइटिंग
  • Type-C USB चार्जिंग
  • ऑप्शनल ट्रिपर नेविगेशन
  • एडजस्टेबल लीवर
  • ABS सेफ्टी

Hunter 350 में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर स्टैंडर्ड, जबकि Classic 350 में यह चुने हुए वेरिएंट में मिलता है।

कीमत

मॉडलएक्स-शोरूम कीमत
Hunter 350₹1.38 लाख – ₹1.68 लाख
Classic 350₹1.81 लाख – ₹2.16 लाख

कौन-सी बाइक बेहतर?

आपके लिए सही विकल्पयदि आप चाहते हैं
Classic 350रेट्रो लुक, प्रीमियम स्टाइल, कम्फर्ट और टूरिंग
Hunter 350स्पोर्टी लुक, शहर में आसान राइडिंग, कम कीमत और हल्का वजन

Harley-Davidson X440T भारत में जल्द लॉन्च: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ आ रही है पावरफुल बाइक