रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन (RRB JE 2025 Notification) जारी किया गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, वे जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें, Railway Junior Engineer Recruitment 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। साथ ही उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए (RRB JE Latest Updates 2025) उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in भी विजिट कर सकते हैं।
RRB JE Vacancy 2025 : इतने पदों पर निकली भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमसी), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट के कुल 2570 पदों पर भर्ती (RRB JE Vacancy Details 2025) निकली है। पद विविरण से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (RRB JE Official Website 2025) पर जारी किया जाएगा।
RRB JE Salary 2025: कितना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
RRB JE Age Limit 2025 : आयु-सीमा
जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमसी), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट (RRB JE Eligibility 2025) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
How to Apply for RRB JE 2025: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
RRB की ओर से विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (RRB JE Online Registration 2025) कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (RRB JE Apply Online 2025) करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- RRB JE Recruitment 2025 के तहत दर्ज की गई सभी जानकारी भरें, अंत में इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।