Thursday, July 10, 2025
HomeLatest JobsRRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र...

RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कब होंगे जारी, अभ्यर्थियों को है इंतजार

RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा 5 जून से शुरू होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनको अपब प्रवेश पत्र का भी इंतजार है।

RRB NTPC City Slip 2025 Out: शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी

आरआरबी ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। परीक्षा शहर की पर्ची एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है जिससे उम्मीदवार यात्रा की व्यवस्था कर सकें। एडमिट कार्ड पर सटीक तिथि, समय और स्थल का विवरण दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के संबंध में भी विवरण साझा किया है।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card: कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अनुसार, एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तारीख से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रवेश पत्र संभावित रूप से 1 जून को जारी कर दिया जाएगा।

इस तरह डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप

  • आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN नंबर 05/2024 के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पोर्टल पर जाएं और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना पर्ची लिंक देखें।
  • अगले चरण में, उपयोगकर्ता अपना आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • परीक्षा शहर की सूचना पर्ची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें।

एनडीए एवं सीडीएस 2 एग्जामिनेशन के लिए आवेदन आज से, जान लें डिटेल

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular