RRB Recruitment 2025: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर 368 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट कैंडिडेट करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 15 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल कुल 368 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

वे उम्मीदवार जो स्नातक उत्तीर्ण हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से RRB की डायरेक्ट पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। Application फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 14 अक्टूबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

RRB Recruitment 2025: योग्यता एवं मापदंड क्या हैं?

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

RRB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क कितना है?

इस पद पर आवेदन पत्र भरने के साथ कैंडिडेट्स को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है। अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

RRB Recruitment 2025: ऐसे भर सकते हैं फॉर्म

  • फॉर्म भरने के लिए पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • फिर लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • Railway Section Controller Vacancy 2025 Online Form