HomeDeshRuturaj Gaikwad Ruled Out: चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, कप्तान ऋतुराज बाहर,...

Ruturaj Gaikwad Ruled Out: चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, कप्तान ऋतुराज बाहर, धोनी को मिली कप्तानी

WhatsApp Group Join Now

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 के बीच करारा व बड़ा झटका लगा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के चलते अब इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

कहा जा रहा है कि गायकवाड़ की कोहली में चोट लगी है। जिस पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए अपडेट शेयर किया है। जिसमें सीएसके ने यह भी बताया है कि अब टीम की कप्तानी किसे दी गई है ।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक बार फिर से दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को टीम की कप्तानी सौंपी है।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कुल पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी जीती। धोनी ने 2022 के सीजन में रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन बीच सीजन रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ी और फिर धोनी को कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया।

गायकवाड़ की चोट कितनी गंभीर है?

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पांच मैच खेले। इस दौरान दो हाफ सेंचुरी लगाए। गायकवाड़ तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन दो मैचों में अर्धशतक लगाए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब गायकवाड़ चोटग्रस्त हो गए हैं। उनकी कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। यह चोट गंभीर है। वे इसके चलते पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल 2025 में चेन्नई का अब तक का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं। जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 4 में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में सीएसके नौवें पायदान पर है। चेन्नई को आरसीबी, राजस्थान, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा।

CG Vyapam ADEO Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट