साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025: इस सप्ताह का राशिफल आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है, किन जातकों की किस्मत खुलेगी, आइए यहां जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल सोमवार 27 जनवरी 2025 से रविवार 2 फरवरी 2025 के बारे में। (Weekly Horoscope 27 January to 2 February 2025)।
मेष साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिये बेहतर रहने वाला है। अध्यात्मिक विषयों के अध्ययन की तरफ प्रवृत्त होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग करने का प्रयास करेंगे। सभी कार्य सुचारु रूप से पूर्ण हो जायेंगे। कर्मचारियों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा।
नजदीकी रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। बच्चों के मार्गदर्शन के लिये समय निकालें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत की साँस लेंगे। पारिवारिक विवादों के सुलझने के आसार बन रहे हैं।
सप्ताह के शुरुआती दो दिन थोड़े कमजोर रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। भविष्य के बारे में अधिक सोचकर परेशान होना ठीक नहीं। लोग अपने मामलों में आपको खींचने का प्रयास कर सकते हैं। इसीलिये बेहतर है कि विवादित बातों से दूरी रखें।
दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करें। घरेलू तनाव से बचने के लिये छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अवश्य करें। दवाइयों में धन खर्च हो सकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना है। नयी योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। मन को संयमित रखें। नये रिश्ते जुड़ सकते हैं। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। निजी जीवन में वैभव और विलास का भरपूर आनन्द लेंगे।
बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनियों में काम कर रहे जातकों को अचानक बहुत सा काम दिया जा सकता है। सप्ताह का मध्य भाग सुखद रहेगा। नयी तकनीक सीखने का विचार बनायेंगे।
वहीं जो काम बड़ी तेजी से चल रहे थे उसमें कुछ धीमापन आ सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको नशे की लत से दूर रहना चाहिये। हालाँकि अपनी बौद्धिकता और प्रतिभा से स्थिति सम्भाल लेंगे।
किसी प्राथमिकताओं को लेकर कन्फ़्यूजन रहेगी। बदलते हुये मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में धीमेपन के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग अपेक्षाकृत शुभ नहीं रहेगा। झूठ और बहसबाजी से बचें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। घर की सफाई में काफी ध्यान देंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के नये प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये सभी कार्य सफल होंगे।
परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। उत्तम भोज्य पदार्थों और पकवानों का आनन्द उठायेंगे। भूतकाल के अनुभव आपका मार्गदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह शुभ रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति मन लगा रहेगा। बिगड़े सम्बन्धों को सुधारने का अवसर मिलेगा।
उधार देने से आपको बचना चाहिये। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के साथ ही मानसिक दबाव भी झेलना पड़ेगा। अपने ऊपर किसी तरह का बोझ न रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें।
धार्मिक कार्यों में टीका-टिप्पणी करने से बचें। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। बाहरी लोगों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। मेडिकल खर्चे बढ़ सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की भी सम्भावना है। घर में कुछ मरम्मत कार्य करवा सकते हैं। पिता की सलाह मानना आपके लिये इस सप्ताह काफी हितकारी होगा। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक और मधुर सम्बन्ध रहेंगे।
मैनेजमेन्ट विद्यार्थियों को किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। आत्मबल से युक्त रहेंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
अपने स्वार्थ के लिये दूसरों को परेशान न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़ सकते हैं। हालाँकि इससे आपको नुकसान होगा।
माँसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी। बुजुर्ग महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमी जन के प्रति काफी सम्वेदनशील रहेंगे।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुधार आयेगा। अपनी शक्ति और क्षमता को पहचानने का अवसर मिलेगा। चुनौतीपूर्ण कार्यों में मन लगेगा। दूर देश की यात्रा करनी पड़ सकती है।
वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के साथ व्यापार की योजना बना सकते हैं। अपने काम की गुणवत्ता से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य कहें। इससे आपके मन की दुविधायें दूर होगी। ।
वहीं अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बीच-बचाव करने से आपको बचना चाहिये। आपके सामने इस समय बहुत से अवसर हैं लेकिन असमंजस के कारण प्राथमिकता तय नहीं कर पायेंगे।
माइग्रेन जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान रखें। माता की सेहत की चिन्ता हो सकती है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Virgo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस सप्ताह विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मित्रों के साथ व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं। माङ्गलिक कार्य और पूजन आदि में आप अधिक रुचि लेंगे।
रुचि के अनुसार काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी। अपने जीवनस्तर को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में तेजी आने की प्रबल सम्भावना है। भूमि और नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।।
कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। परिजनों विशेषकर बच्चों को लेकर सोच में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। अपनी प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। शत्रु आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं।
घर में आपका महत्व कम हो सकता है। अध्ययन को लेकर आपकी रुचि कम हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। कान और गले की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?
तुला साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Tula Saptahik Rashifal)
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता दूर होगी। पुराने कर्जों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी नौकरी में जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मिलना होगा।
कारोबारी यात्रा से व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापार में लाभ कम होगा। अपनी जीवनशैली पर विचार करें। लोग आपके विषय में गलत राय बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक झन्झटों का सामना करना पड़ सकता है।
थकान की समस्या भी हो सकती है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)
सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कम प्रयासों के बाद भी अभीष्ठ परिणाम प्राप्त कर लेंगे।
भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। कुछ जातकों के विवाह की सम्भावना बन रही है। लाभदायक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पुरानी समस्याओं का उत्तम समाधान प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी।
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान देंगे। आपकी घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। बुद्धिमान व्यक्तियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में दिक्कत आ सकती है। वाहन की सर्विसिंग अवश्य करवा लें वरना परेशानी हो सकती है। दिखावे वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। मन में शंका के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं।
स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधान रहें। कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। अधिकारियों के प्रति व्यवहार खराब न करें। किसी की गलत बातों का समर्थन न करें। आपके अच्छे कार्यों की भी लोग जानबूझकर आलोचना करेंगे।
धनु साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में रूतबा बढ़ेगा। रहेंगे। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। आपके द्वारा बनायी गयी रणनीति सफल होगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
परिजनों को कुछ उपहार दे सकते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। विदेशी भूमि में स्थापित व्यवसाय से बेहतरीन लाभ होगा। आपकी सभी मनोकामनायें पूरी होंगी।
सप्ताह की शुरुआत काफी कठिन रहने वाली है। फाइनेन्स से जुड़े करियर में कुछ परेशानी आ सकती है। कारोबार में अधिक निवेश न करें वरना उलझने की आशंका है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी की बातें बुरी लग सकती है।
अपने कुछ करीबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। विवाह के लिये जल्दबाजी करना उचित नहीं है। अपने विचारों को दूसरों पर आरोपित करने से बचें। फिजूलखर्ची हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण झगड़े हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को न करें जिसको लेकर आपको सन्देह की भावना है।
मकर साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। कारोबार में एक साथ काफी ऑर्डर मिल सकते हैं।
सकारात्मक सोच के प्रभाव से कई परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। नयी नौकरी या व्यवसाय के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। शिक्षण-अध्यापन से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
रुके हुये कार्य सरलता से पूर्ण कर लेंगे। होलसेल के कारोबारियों को बेहतरीन डील मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
प्रेमी थोड़े सतर्क रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है। घर से काम करने वाले जातकों के ऊपर दबाव ज्यादा होगा।
जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। उनके स्वास्थ्य की अहमियत को कम न आंकें। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। मित्रों के व्यवहार में कपट भाव हो सकता है। सप्ताहान्त में कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की फटकार सुननी पड़ सकती है। आपके शरीर में कुछ थकावट हो सकती है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह धन संबंधित दिक्कतों का समाधान होगा। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आनन्ददायी समय बितायेंगे। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। करियर में बेहतरीन सफलता मिलने की सम्भावना है।
मेडिकल प्रोफेशनल्स की आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। दिल के बजाय दिमाग से सोचकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये। मित्रगण नया व्यापार शुरू करने के लिये आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है।
सेहत के चलते परेशानियां बढ़ सकती है। आपको उधार लेन-देन से दूरी बनाये रखनी होगी। वरना आपके पैसे डूब सकते हैं। घर में असन्तोष का वातावरण रहेगा। अपनी उन्नति से बहुत खुश नहीं रहेंगे।
एकाएक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। महिलाओं को अधिक भावुक होने से बचना चाहिये।
मीन साप्ताहिक राशिफल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको अच्छी खबर मिलेगी। कुछ लोग आपसे मार्गदर्शन ले सकते हैं। सन्तान के करियर की चिन्ता दूर होगी। आपकी सम्वादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। लवमेट के प्रति निकटता बढ़ेगी।
व्यापार में अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। धन को लेकर तंगी दूर होगी। समाज के प्रबुद्ध लोगों में आपका नाम होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।
बुजुर्ग लोगों की चिन्ता होगी। बच्चों पर ज्यादा गुस्सा न करें। लेन-देन करते समय उसकी बिलिंग करवाना न भूलें। घर के वातावरण में परेशानी रहेगी।
अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। थकान और तनाव से दूर रहने के लिये प्राणायाम और योग अवश्य करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पिता की आज्ञा का पालन करें।
अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते समय सावधानी रखें।