Monday, March 20, 2023
HomeChhattisgarhसरायपाली : ईंटभट्ठे में पुलिस की रेड, जुआ खेलते हुए 6 लोगों...

सरायपाली : ईंटभट्ठे में पुलिस की रेड, जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा, नगद रकम सहित 4 बाइक जब्त                            

नगर के एक ईंटभट्ठे में जुआ खेल रहे लोगों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से नगद रकम, बाइक, मोबाइल जब्त किए गए हैं।

Telegram

महासमुंद (सरायपाली). नगर के एक ईंटभट्ठे में जुआ खेल रहे लोगों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से नगद रकम, बाइक, मोबाइल जब्त किए गए हैं। मामले में जुआ एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।

इस मामले को लेकर पूरी जानकारी देते हुए सरायपाली पुलिस ने बताया कि एसपी महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरिपुंजे एवं SDOP सरायपाली अभिषेक केशरी  के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी बीच सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक  को मुखबिर से सूचना मिली कि भंवरपुर स्थित अग्रवाल ईंटभट्ठे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग उक्त स्थल पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने इस दौरान जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में ये शामिल हैं-

  1. अशोक अग्रवाल पिता केदारनाथ अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 मेन रोड सरायपाली  थाना सरायपाली
  2. केशव साहनी पिता श्रीराम मिलन साहनी 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 सागर स्ट्रेट सरायपाली थाना सरायपाली
  3. मंगल अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल  उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 मेन रोड सरायपाली  थाना सरायपाली
  4. रूपेंद्र चंद्राकर पिता अर्जुन चंद्राकर उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 मेन रोड सरायपाली  थाना सरायपाली
  5. पवन अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 13 मेन रोड सरायपाली  थाना सरायपाली
  6. राजकुमार अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 03 सरायपाली जिला महासमुंद

इन आरोपियों से ये सामान जब्त

  • नगद रकम 18000 रुपए
  • 52 पत्ती ताश
  • 6 नग मोबाइल (कीमत 18000 रुपए)
  • 4 नग मोटर सायकल (200000 रुपए)

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूरी रेड कार्रवाई में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक  मदन सेठ योगेन्द्र बंजारे, कमल जांगड़े, ठाकुरेश्वर, उमेश्वर मरकाम अनंत गेंड्रे विक्रम लहरे टीकाराम साहू, योगेन्द्र दुबे व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद. महिला और उसके प्रेमी का खौफनाक प्लान, पति को दूसरी लड़की के प्रेमजाल में फंसाकर मौत के घाट उतारा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular