शनि की वक्री चाल 138 दिनों तक होगी, इन राशियों पर रहेगा दुष्प्रभाव

शनि वक्री 2025 (Shani Vakri 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर राशियों पर पड़ता है। इन ग्रहों में से एक शनि ग्रह भी निश्चित समय में

Written by: Admin

Published on: July 5, 2025

शनि वक्री 2025 (Shani Vakri 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर राशियों पर पड़ता है। इन ग्रहों में से एक शनि ग्रह भी निश्चित समय में अपनी चाल बदलते हैं। लेकिन की गति मंद गति होती है जिसके चलते वे किसी राशि में अधिक समय तक रूकते हैं।

29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ था। अब जल्द ही इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि की वक्री अवस्था को ज्योतिष में प्रायः शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि वक्री होकर शनि उल्टी चाल चलने लगते है। जुलाई में शनि वक्री होने के बाद इन तीन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि में शनि वक्री 2025

शनि रविवार, 13 जुलाई 2025 को सुबह 07:24 पर मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद शनि 28 नवंबर 2025 को सुबह 7:26 पर मार्गी चाल में होंगे। ऐसे में 138 दिनों तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। शनि उल्टी चाल चलने के कारण कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। खासकर जिन राशियों पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती (Sadesati) या ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है, उन्हें इस अवधि में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि के उल्टी या वक्री चाल से वृषभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इस अवधि में निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, धन खर्च एकाएक से बढ़ जाएगा और नौकरी-व्यापार में भी कुछ समस्या रहेगी। इसलिए इस समय हर काम बहुत सतर्कता के साथ करें, धन का खर्च भी सोच-समझकर करें और जितना संभव हो विवाद की स्थिति से दूर रहें ।

कर्क राशि (Cancer)

शनि की वक्री चाल कर्क राशि वालों के लिए भी खास शुभ नहीं रहेगी। इस समय हो सकता है बने बनाए काम भी बिगड़ जाए। धार्मिक कार्यों में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, बिजनेस क्षेत्र में लाभ में कमी आएगी और मान-सम्मान कम होगा। आपको भाग्य भरोसे बैठने के बजाय कर्म और मेहनत पर जोर देना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी, क्योंकि शनि इसी राशि में ही वक्री होकर 138 दिनों तक रहेंगे। कार्यक्षेत्र, परिवार, सेहत आदि का खास ध्यान रखें। गलत संगति से नुकसान हो सकता है। बुरे कर्मों से दूर रहें।

Sawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव की कृपा ऐसे प्राप्त करें

Previous

नर्सिंग ट्यूटर के 498 पदों पर भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदन

Next

जंगल में मिली लाश के मामले में जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज