SBI Apprentice Recruitment : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती होगी।
SBI Apprentice Recruitment के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है।
SBI Apprentice Recruitment – आवश्यक तिथियां
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से फार्म मंगाए गए हैं। आवेदन फार्म 1 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 के बीच भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के अंतर्गत अपने फार्म भरने होंगे
SBI Apprentice Recruitment – आयु सीमा
SBI में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2023 को आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में छूट प्रदान किया जाएगा।
SBI Apprentice Recruitment – आवेदन शुल्क
SBI में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग (General, OBC, EWS) के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए होगा। वहीं SC ST, PWD वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
SBI Apprentice Recruitment -शैक्षणिक योग्यता
SBI में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेश जरूर चेक करें।
SBI Apprentice Recruitment – आवेदन फॉर्म ऐसे भरें
SBI में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता को आवेदन फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा-
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- करियर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर लें।
- मांगी गई संपूर्ण जानकारी भरे। जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फार्म भरने के बाद सबमिट करें। साथ ही आवेदन फार्म का प्रिंट जरूर लें।
SBI Apprentice Recruitment – महत्वपूर्ण लिंक
SBI Official Website:-Click This