SBI SCO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पद के लिए 442 वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख6 अक्टूबर 2023 को है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान 439 मैनेजरियल और स्पेशलिस्ट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। SBI एससीओ भर्ती 2023 के बारे में पात्रता, वैकेंसी, जरूरी तारीख, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स जैसे सब कुछ जानने के लिए पूरी जानकारी दी गई है।
SBI SCO Vacancy 2023-पद विवरण
SBI का लक्ष्य SBI की अलग अलग शाखाओं में सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक और प्रबंधकों के पद के लिए 439 वैकेंसी की भर्ती करना है।
SBI SCO Recruitment 2023-महत्वपूर्ण तारीख
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI की अलग अलग ब्रांचों में 439 मैनेजरियल और स्पेशलिस्ट पदों की भर्ती के लिए SBI एससीओ Notification 2023 जारी की गई है। परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी के साथ आधिकारिक SBI एससीओ अधिसूचना 2023 पीडीएफ sbi.co.in पर जारी कर दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SBI एससीओ 2023 अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
SBI एससीओ 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2023 को SBI एससीओ Notification जारी होने के साथ शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2023 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
SBI ने आधिकारिक Notification जारी करने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। SBI एससीओ भर्ती 2023 Notification के मुताबिक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा दिसंबर 2023/ जनवरी 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है।
SBI SCO Recruitment 2023 –योग्यता
उम्मीदवार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने और विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के रूप में भर्ती होने के लिए, SBI एससीओ पात्रता के सभी मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। SBI एससीओ के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड यहां दिए गए हैं।
एसएससी एससीओ (SSC SCO) भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। आप यहां उपलब्ध डिटेल Notification के माध्यम से परीक्षा के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता चेक कर सकते हैं।
SBI SCO –आयु सीमा
जो भी कैंडिडेट्स SBI एससीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी उम्र 30 अप्रैल 2023 तक 32 साल से कम और 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।