मूर्तिकला की छात्रा तृप्ति खरे को मिला स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित
महासमुंद. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से एम. एफ. ए. मूर्तिकला में तृप्ति खरे ने प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर इन्हें विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में 28 जनवरी को आयोजित 17 वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने श्रीमती कविता कृष्ण कुमार शास्त्री स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
मूर्तिकला की मेधावी छात्रा तृप्ति खरे स्थानीय अयोध्या नगर निवासी कवि व साहित्यकार बन्धु राजेश्वर खरे की सुपुत्री है व वरिष्ठ मूर्तिकार प्रोफेसर शिब प्रसाद चौधरी से मूर्ति कला की शिक्षा ग्रहण की है। इस उपलब्धि पर परिवार जनों के अलावा इन्टैक,आस्था साहित्य समिति,काव्यांश, दिशा नाट्य मंच के पदाधिकारियों,सदस्यों व पत्रकार बन्धु व विश्वविद्यालयीन इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी है।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर ने मचाया कोहराम, रोज टूट रहे रिकॉर्ड, चांदी ₹4.20 लाख पार