SEBI Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर ऑफिसर ग्रेड-A (असिस्टेंट मैनेजर) पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
SEBI Bharti 2025: भर्ती विवरण
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-
जनरल | 56 पद |
लीगल | 20 पद |
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 22 पद |
रिसर्च | 4 पद |
ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) | 3 पद |
इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिक) | 2 पद |
इंजीनियरिंग (सिविल) | 3 पद |
SEBI Vacancy 2025: पात्रता व मापदंड
SEBI Assistant Manager Recruitment 2025 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री/ डिप्लोमा/ लॉ/ आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती से पात्रता से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification) का अवलोकन कर सकते हैं।
SEBI Assistant Manager Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन शुल्क अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के लिए 1000+ GST एवं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100+ GST निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें – Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर के पदों पर चल रहे आवेदन, 12th पास के लिए गोल्डन चांस
SEBI AM Selection Process
सेबी की इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा। पहले एवं दूसरे चरण में ऑनलाइन एग्जामिनेशन का आयोजन किया जायेगा। दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
How to Apply
- आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर ओपन करना होगा।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक खोलकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- लॉग इन डिटेल दर्ज करके अन्य जानकारी भरें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें – इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर करें आवेदन, 348 पोस्ट, ये कर सकते हैं अप्लाई