HomeAstrologyShani Gochar 2025: नए साल में शनि को हल्के में न लें...

Shani Gochar 2025: नए साल में शनि को हल्के में न लें ये राशि वाले, अभी से सुधार लें आदत

WhatsApp Group Join Now

Shani Gochar 2025: शनि देव का साल 2025 में अपने पूरे रंग में रहेंग। वे लोग जो शनि देव को हल्के में लेते हैं अभी से सावधान हो जांए। नए साल में शनि के कोप से बचने का उपाय अभी से शुरू कर दे, वे काम जिनसे शनि की नाराजगी बढ़ सकती हैं, तत्काल बंद कर दें।

शनि गोचर 2025

शनि देव लंबे समय के बाद 2025 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि को छोड़कर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। शनि देव यहां 2027 तक रहेंगे। यानी शनि (Shani) काफी लंबे समय के लिए मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं साल 2025 में शनि का तीन बार नक्षत्र परिवर्तन होगा। शनि को ज्योतिष में एक क्रूर और कठोर ग्रह के तौर पर दर्शाया गया है। साथ ही शनि न्याय, कर्मफल देने वाले हैं।

शनि से 2025 में ये राशि वाले रहें सावधान

मेष राशि 2025

शनि देव नए साल यानी 2025 में शनि की तीसरी दृष्टि लग्न पर रहेगी। ये समय लाभ का है। शनि मार्च तक आपके सभी अटके कामों को पूरा करते दिखाई रहे हैं, लेकिन कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जो नियमों के विपरीत हो, और अपने लाभ के लिए कुछ भी अनुचित कदम या कार्य करते हैं तो शनि की दृष्टि से आप बच नहीं सकते हैं। शनि की प्रकोप से बचने के लिए शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं और गर्मियों में पशु-पक्षियों, चीटीयों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।

-

सिंह राशि 2025

जनवरी से मार्च 2025 के मध्य तक सिंह राशि वाले शनि के कारण कुछ खास नहीं कर पाएंगे। किसी भी गलती को न दोहराएं। गलती नहीं करेंगे तो शनि अप्रैल 2025 से शुभ फल देना आरंभ कर देंगें। किसी भी स्थिति में महिला वर्ग का अनादर न करें, सदैव सम्मान करें। वहीं निंदा, चुगली आदि से दूर रहें। ईर्ष्या न करें। आप सहज रहेंगे तो शनि इस साल अक्टूबर से कुछ शानदार फल प्रदान कर सकते हैं। शनि को खुश रखने के लिए रोगियों की सेवा करें, शनिवार के दिन दान करें।

कुंभ राशि 2025

नए साल में मार्च 2025 के बाद शनि कुंभ लग्न से दूरी बना लेंगे। इसका आपके जीवन पर कुछ मामलों में अच्छा असर देखने को मिलेगा। इस साल शनि आपकी बड़ी परेशानियों को दूर करते दिख रहे हैं। कारोबार, नौकरी क लिए अच्छे संकते मिल रहे हैं। अनुचित कार्यों से दूर रहें। शनि धार्मिक यात्राओं के भी कारक बन सकते है। शनि की कृपा पाने के लिए गरीब कन्या की शादि में गुप्त दान करें। कड़ा परिश्रम करने वालों को वस्त्र का दान करें।