Shani Gochar : साल 2025 में शनि देव चांदी के पाए पर विराजमान होकर आएंगे, इन राशियों की जागेगी किस्मत

Shani Gochar 2025: नए साल यानी 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसके साथ ही शनि चांदी के पाए में विराजमान होकर आने वाले हैं। साल 2025 में शनि देन का

Written by: Admin

Published on: December 12, 2024

Shani Gochar 2025: नए साल यानी 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसके साथ ही शनि चांदी के पाए में विराजमान होकर आने वाले हैं। साल 2025 में शनि देन का 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश होगा। मीन राशि में गोचर होने के साथ ही शनि चांदी के पाये को धारण करेंगे।

कर्मफलदाता शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार जातकों को फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। शनि का अगला राशि परिवर्तन साल 2025 में होगा वाला है। शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में आएंगे। शनि का राशि परिवर्तन रात 11.01 बजे पर होगा। शनि 2, 5, 8 भाव में चांदी के पाए के साथ प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क के जातकों शनि के इस गोचर से लाभ हो सकता है। शनि इस दौरान नौवें भाव में प्रवेश करेंगे। जिससे लंबे समय से कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या से जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम तारीफ होगी। किस्मत खुल सकती है। आप जो  भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। बिजनेस लाभ हगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2025 बेहतरीन नतीजे लेकर आएगा। साल 2025 में मार्च माह के बाद वृश्चिक राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। साल 2025 में शनि देव इस राशि में चांदी के पाए के साथ 5वें भाव में गोचर करने वाले हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान अपार सफलता हासिल होगी। नौकरीपेसा लोगों के लिए शुभ रहेगा। आपको सम्मानित किया जा सकता है। मान-सम्मान में वृ्द्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि साल 2025 में कुंभ राशि में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में आने वाले हैं। इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान परिवार में खुशियां आएंगी। आपके अटके कार्य इस दौरन पूरे होंगे। धन लाभ की स्थिति बन सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 खुशियां लेकर आने वाला है।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Previous

Hero का रूतबा कायम, टू-व्हीलर बिक्री में नंबर-1, इस पायदान पर हैं Bajaj और Royal Enfield

Next

WhatsApp, Facebook और Instagram डाउन होने पर मेटा की आई प्रतिक्रिया, यूजर्स से मांगी माफी