Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyढाई महीने तक इन राशियों को संभलकर रहना होगा, शनि की दृष्टि...

ढाई महीने तक इन राशियों को संभलकर रहना होगा, शनि की दृष्टि से कहीं “लेने के देने” न पड़ जाए

Telegram

शनि मार्गी 2022 Shani Margi 2022:  शनि को ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही क्रूर ग्रह का दर्जा मिला हुआ है। वर्तमान में शनि मकर राशि में मार्गी स्थिति में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की मार्गी चाल सभी 12 राशियों पर होता है। जुलाई में शनिदेव मकर राशि में वक्री हुए थे और 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी हो चुके हैं। शनि की मार्गी स्थिति 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। करीब ढाई महीने में शनि की मार्गी स्थिति का असर विभिन्न राशियों पर होगा। हम यहां उन राशियों की चर्चा करेंगे जिन्हें शनि की इस मार्गी स्थिति में दिक्कतें हो सकते हैं। इन राशियों पर शनि की दृष्टि अशुभ हो सकती है। असावधानी की स्थिति में  लेने के देने पड़ सकते हैं।  इसी अवस्था में रहेंगे।

इन राशियों पर रहेगी शनि की अशुभ दृष्टि

वृश्चिक– शनि की मार्गी स्थिति का अशुभ असर वृश्चिक राशि के जातकों पर हो सकता है। इस दरमियान वृश्चिक राशि वालों को विवाद, झगड़े से दूर रहना होगा। अपने काम से काम रखें। बोलचाल पर नियंत्रण नहीं होने से रिश्तेदारी में तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी-करियर के लिए बेहद मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु- शनि की बदली चाल से धनु राशि के जातकों को इस पूरी अवधि में संभलकर रहना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। गलत निर्णय का बुरा असर परिवार पर पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में बाधाएं रहेंगी। धन संबंधी कष्ट से जूझेंगे। वाहन संभलकर चलाएं।

मकर– मकर राशि के जातकों को शनि मार्गी होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में हानि हो सकती है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। अनजान लोगों की वजह से नुकसान होने की संभावना है। खर्च ज्यादा होगा। विद्यार्थियों को संभलकर रहना होगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों शनि की मकर में मार्गी के दौरान सावधान रहें। जरा सी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। धन को लेकर परेशान हो सकते हैं। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। सेहत संबंधी समस्या रहेगी। तनाव लेने से बचें। किसी को सलाह न दें। शनि की अशुभ दृष्टि मकर वालों को परेशान कर सकती है।

अगले साल शनि की साढ़े साती व ढैया का प्रभाव कर्क समेत इन राशियों पर दिखेगा, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular