मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Shani Gochar: साल 2025 में बदल जाएगी शनि की चाल, ये राशि वाले अभी से रहें सावधान

On: December 6, 2024
Follow Us:
Shani Gochar 2025

Shani Gochar 2025: ग्रहों की चाल को लेकर देखा जाए तो साल 2025 बहुत महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है। साल 2025 में शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि ढाई साल में अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ (Aquarius) में गोचर कर रहे हैं। साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा।

साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) मीन राशि (Pisces) में होगा। साल 2025 में 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को फायदा और कई राशियों को नुकसान हो सकता है।

वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या (Shani Ki Dhaiyya)  शुरु होगी जाएगी। इधर मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Ki Sadesatti) का प्रभाव शुरू हो जाएगा, वहीं मकर राशि वालों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

साल 2025 में इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को साल 2025 ज्यादा सावधान रहने की जरूरतै है, क्योंकि शनि के मीन राशि में जाने के बाद मेष राशि पर साढ़े साती का पहले चरण शुरू होगा। ऐसे में जातकों के खर्चों में वृद्धि हो जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य में किसी ना किसी बात को लेकर दिक्कत आती रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों पर  वालों पर साल 2025 में 29 मार्च के बाद शनि की ढैय्या (Shani Dhaiyya) का प्रभाव शुरु हो जाएगा। सिंह राशि वालों को मानसिक, आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, वहीं स्वास्थ्य सेहत को लेकर भी दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरी में चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

शनि के राशि परिवर्तन के चलते धनु राशि वालों को भी 29 मार्च 2025 के बाद संभलकर रहना होगा। जो काम बनने वाले हैं वे बिगड़ सकते है। एकाएक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिक्कतों का सामना करेंगे। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। किसी काम में धन हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें – शुक्र का धनु राशि में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, भाग्य खुलेगा

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।