Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyShani Vakri 2022: शनि की मकर राशि में वक्री स्थिति से इन...

Shani Vakri 2022: शनि की मकर राशि में वक्री स्थिति से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन

Telegram

शनि वक्री 2022 Shani Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। फिलहाल शनि ग्रह 30 साल बाद अपनी ही स्वराशि मकर में वक्री स्थिति में हैं। किसी भी जातक के जीवन में शनि की चाल काफी असर डालती है।  शनि की मकर में वक्री स्थिति 23 अक्‍टूबर तक रहेगी। इसके बाद वे मार्गी होंगे। इस दौरान शनि 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे। इन्हें अपार धन संपत्ति हासिल हो सकती है।

मेष राशि (Aries)

शनि के मकर राशि में वक्री होने से मेष राशि के जातकों को कई स्रोतों से फायदा होगा। करियर, बिजनेस, पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी मिलेगी। निवेश सफल रहेगा। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। व्यापार के लिए नए आइडियाज आएंगे। सैलरी बढ़ सकती है।  इंक्रीमेंट मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) 

शनि के मकर में वक्री रहने के दौरान धनु राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। बिजनेस काफी फलेगा-फूलेगा। नए कारोबार को लेकर योजना बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ेगी। अज्ञात स्रोत से आय मिल सकती है। रूतबा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)

शनि की वक्री स्थिति से मीन राशि वालों की आर्थिक हालत बदलेगी। धन संपत्ति को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। शनिकृपा से बिगड़े काम  बनेंगे। नया काम लाभ देगा। कार्पोरेट जगत में काम करने वालों को काफी फायदा होगा। आय के कुछ हिस्सा निवेश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद, पैतृक व्यापार से काफी कमाई होने की संभावना है।

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

कमजोर राहु आपकी परेशानी बढ़ा रहा है तो लाल किताब के उपाय से मिलेगी राहत

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन ग्रह-नक्षत्र मिलकर बना रहे विशेष संयोग, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular