शारदीय नवरात्रि 2022 कब है: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरु होती है। इस नवरात्रि के बाद दशहरा यानी विजयादशमी पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, घटस्थापना का मुहूर्त क्या है, किस तरह से पूजा करें, इसके बारे में यहां जानें-
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा सोमवार 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ होगी, जो 5 अक्टूबर 2022 तक रहेगी, इसी दिन विजया दशमी पर्व मनाया जाएगा।
आश्विन नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) की प्रतिपदा तिथि सोमवार 26 सितंबर 2022 को सुबह 03.23 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 27 सितंबर 2022 को सुबह 03.08 बजे तक रहेगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapana Shubh Muhurat)
कलश स्थापना का मुहूर्त : सुबह 6.11 बजे से 7.51 बजे तक रहेगा।
विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:29 से 03:17 तक रहेगा।
घट स्थापना व पूजा विधि (Sharadiya Navratri 2022 kab hai)
घट स्थापना के लिए जरूरी सामान : हल्दी, कुंकू, गुलाल, रंगोली, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का आसन, नैवेद्य, सिंदूर, कपूर, जनेऊ, धूपबत्ती, निरांजन, आम के पत्ते, पूजा के पान, फूलमाला पंचामृत, गुड़ खोपरा, बादाम आदि की व्यवस्था कर लें।
घट की स्थापना नवरात्रि के पहले दिन दिन शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में की जाती है। घट में थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें। फिर मिट्टी की परत बनाते हुए जौ डालें। फिर से मिट्टी की परत बिछाकर इस पर जल छिड़कें। इस तरह उपर तक घट को मिट्टी से भर दें। इसके बाद इसका पूजन करें।
घट रखने वाली जगह पर साफ लाल कपड़ा बिछाएं, उस पर घट को रखें। घट पर स्वास्तिक बनाएं। मौली बांधे। अब एक ताम्र कलश में जल भरकर ऊपरी भाग पर नाड़ा बांधकर उसे घट के उपर रखें। अब कलश के ऊपर पत्ते रखें, पत्तों के बीच में नाड़ा बंधा हुआ नारियल लाल कपड़े में रखें।
घट और कलश की पूजा कर मिठाई, प्रसाद आदि रखें। भगवान गणेश की पूजा कर देवी का आवाहन करें। इसकेबाद कलश की पूजन करें।
नवरात्रि के डेट (Sharadiya Navratri 2022)
26 सितंबर 2022: प्रतिपदा-मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
27 सितंबर 2022: द्वितीया-मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022: तृतीया-मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022: चतुर्थी-मां कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022: पंचमी-मां स्कंदमाता पूजा
01 अक्टूबर 2022: षष्ठी-मां कात्यायनी पूजा
02 अक्टूबर 2022: सप्तमी-मां कालरात्रि पूजा
03 अक्टूबर 2022: अष्टमी-मां महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा
04 अक्टूबर 2022: नवमी-मां सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
05 अक्टूबर 2022: दशमी-नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी (दशहरा पर्व)
Shradiya navratri 2022 : मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी