Thursday, March 23, 2023
HomeDharm-KarmShardiya Navratri Day 8th : नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां महागौरी...

Shardiya Navratri Day 8th : नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां महागौरी पर चढ़ाएं यह फूल, राहु के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

Telegram

Shardiya Navratri 2022 Day 8th मां महागौरी की पूजा, नवरात्रि अष्टमी, कन्या पूजन: शारदीय नवरात्रि पर्व की अष्टमी तिथि के दौरान मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी का रंग पूर्णता गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी (Mahagauri) या श्वेताम्बरधरा के नाम से जाना जाता है । इस दिन मंदिरों, घरों में श्रद्धालु नवकन्याओं की पूजा करते हैं, उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट करते हैं। छोटी-छोटी कन्याओं की मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा की जाती है।  मान्यता है कि मां महागौरी की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही राहु के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए मां पर रातरानी का फूल चढ़ाने का भी विधान है। (शारदीय नवरात्रि 2022)

मां महागौरी की पूजा का शुभ मुहूर्त (Maa Mahagauri Ki Puja-Shubh Muhurat)

आश्विन, शुक्ल अष्टमी
प्रारम्भ – 06:47 पीएम, रविवार 02 अक्टूबर 2022
समाप्त – 04:37 पीएम, सोमवार 03 अक्टूबर 2022

मां महागौरी का स्वरूप ((Maa Mahagauri Ka Swaroop)

मां महागौरी के स्वरूप पर चर्चा करें तो मां के ऊपरी दाहिना हाथ अभय मुद्रा में होता है,  निचले हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। वहीं बाएं हाथ में डमरू जबकि नीचे वाला हाथ शांत मुद्रा में है।

मां महागौरी की पूजा विधि ((Maa Mahagauri Puja Vidhi)

नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रियाओं से निवृत्त हो जाएं। मां की प्रतिमा गंगा जल छिड़कें। सफेद वस्त्र व सफेद पुष्प अर्पित करें। रोली कुमकुम लगाएं।  तत्पश्चात मां को मिष्ठान, पंच मेवा, फल, काले चने का भोग लगाएं।मां का ध्यान करें। मंत्र जपकर आरती करें। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है, इसलिए यथासंभव कन्या पूजन भी करें।गौरलब है कि मां को रातरानी का पुष्प अर्पित करें। रातरानी पुष्प राहु का भी माना जाता है, इसलिए राहु के प्रकोप से मुक्ति के लिए मां महागौरी की आराधना का विधान है।

मंत्र –

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

प्रार्थना –

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

स्तुति – 

या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना ऐसे करें, नोट कर लें पूजा विधि, मंत्र

Navratri 2nd Day : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, मनचाहा फल मिलेगा, इस बात का रखें ध्यान

Shardiya Navratri Day 3rd : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा ऐसे करें, मनोकामना पूरी होगी

Shardiya Navratri Day 4th : नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करें, ये है पूजा विधि, मंत्र

Shardiya Navratri Day 5th : नवरात्रि के पंचमी के दिन मां स्कंदमाता की पूजा इस तरह करें, जानें कैसा है स्वरूप

Shardiya Navratri 2022 Day 6th : मां कात्यायनी को इस चीज का भोग जरूर लगाएं

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular