शारदीय नवरात्रि 2022 (Shradiya navratri 2022) : इस साल बार शारदीय नवरात्रि पर्व सितंबर में होगा। नवरात्रि पर्व का लोगों को इंतजार रहता है। नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा, आराधना, भक्ति में डूबे रहते हैं। इस मौके पर पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं विराजित की जाती है। देशभर में नवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा की पूजा, व्रत उपवास सोमवार 26 सितंबर 2022 से शुरू होगा 5 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। आइये जानते हैं इस साल नवरात्रि (Navratri 2022) के शुभ मुहूर्त के बारे में..
नवरात्रि 2022 प्रारंभ
इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 को रात्रि 3.24 बजे से 27 सितंबर को रात्रि 3.08 बजे तक होगा। घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6.20 बजे से सुबह 10.19 बजे तक रहेगा। पंडितों के अनुसार इस साल दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा की यह सवारी सुख, शांति और समृद्धि का संकेत दे रहा है। ऐसे में मां दुर्गा की पूरी श्रद्धा, आस्था के साथ आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
मां दुर्गा के नौ रूप
चंद्र मास आश्विनी में शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। शरद ऋतु में इस पर्व के होने के कारण इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिन श्रद्धालु भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। समर्पित होते हैं। शारदीय नवरात्रि हर साल सितम्बर अथवा अक्टूबर माह में मनाई जाती है।इस पर्व का समापन दसवें दिन विजयादशमी (दशहरा) पर्व के साथ होता है।
चाणक्य की इन 6 बातों को हमेशा याद रखें, जीवन में हरदम काम आएंगे