Shukra Gochar 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार, सुंदरता, काम, कला, सुख-समृद्धि, वैभव के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन मंगलवार 28 जनवरी 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में होगा। शुक्र मीन राशि में शनिवार 31 मई तक रहेंगे। इसके बाद उनका गोचर मेष राशि में होगा।
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। आइए यहां हैं शुक्र गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है, जानें किनकी किस्मत खुलेगी।
मेष राशि (Mesh Rashi)
आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। व्यवसाय में धन लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बचपन के मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। युवाओं की अच्छे नौकरी का स्वप्न पूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परस्पर सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से ख़तरा होने की आशंका है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
आप अपने काम को लेकर कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मेन्टेनेन्स में धन खर्च हो सकता है। पिता से आपको सहयोग लेना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जल्दबाजी न करें।
कर्क राशि (Kark Rashi)
आपके रुके हुये कार्य सफल होंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति का भाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा निर्भरता रखना ठीक नहीं है। निवेश करने पर अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। जोखिम लेते समय सतर्क रहें।
सिंह राशि (Singh Rashi)
शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। आपके द्वारा सोचे हुये कार्य पूरी तरह सफल होंगे। नजदीकी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। नदियों में स्नान के दौरान सावधानी रखें।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
जीवनसाथी के साथ रिश्तों में अनबन हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति की विशेष देखभाल करनी चाहिये। प्रेम सम्बन्धों के लिये ये गोचर शुभ है। अधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यवसाय में बड़े बदलाव करने से बचें। नए स्रोत से लाभ होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए शानदार, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
तुला राशि (Tula Rashi)
सेहत को लेकर आपको कुछ ध्यान रखना चाहिये। मित्रों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी कार्यशैली में काफी बदलाव करना पड़ेगा। नयी नौकरी खोज रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
अपनी कार्यपद्धति में सुधार कर सकते हैं। परिवार की स्त्रियों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सन्तान की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। बच्चों की गतिविधियों को लेकर सचेत रहें।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नयी सम्पत्ति खरीदने से पहले पूरी सावधानी से जांच कर लें। युवाओं को करियरके क्षेत्र में लाभ होगा। लम्बी दूरी की यात्राओं में कष्ट हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। कला और साहित्य में आपकी रूचि बढ़ेगी।
मकर राशि (Makar Rashi)
कई क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धन की बचत करने में सफल होंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा में जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को अचानक जॉब के मौके मिलने की सम्भावना बन रही है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
प्रसन्नता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन को लेकर आपको काफी सावधानी रखनी चाहिये। व्यर्थ के खर्चों पर आपको नियन्त्रण करने की आवश्यकता है। मित्रों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कारोबार में लाभ होगा।
मीन राशि (Meen Rashi)
सेहत का ध्यान रखना चाहिये। अविवाहित लोगों को विवाह के लिये जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। आँखों में समस्या हो सकती है। परिस्थितियों के सामने आपको कमजोर नहीं पड़ना चाहिये। मेहनत का अनुकूल फल नहीं मिलेगा।