Monday, October 2, 2023
Homeदेशसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर विक्रम बराड़ UAE से गिरफ्तार, NIA को...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर विक्रम बराड़ UAE से गिरफ्तार, NIA को मिली बड़ी कामयाबी

Share This

Vikram Brar Arrests: सलमान खान को धमकी देने और कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर विक्रम बराड़ (Vikram Brar) को एनआईए (NIA) ने यूएई से गिरफ्तार किया है। NIA की एक टीम उसके निर्वासन के लिए और उसे भारत वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गई थी। विक्रम बराड़ कथित तौर पर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या में शामिल था। वहीं बराड़ निर्दोष व्यापारियों की लक्षित हत्याओं के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल बताया जाता है।

बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्‍नोई के करीबी सहयोगी विक्रम बराड़ को NIA ने UAE से निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया। NIA ने बुधवार को कहा कि आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया।

NIA ने बताया कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस की अपील पर गैंगस्टर विक्रम बराड़ के खिलाफ 11 लुकआउट Notice जारी हो चुके थे। NIA ने कहा कि विक्रम बराड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के इशारों पर वारदात को अंजाम देता था। बराड़ ने कई बार उनके कहने पर फिरौती और जबरन वसूली के लिए लोगों को Call भी किए।

बराड़ के खिलाफ कई राज्यों में केस

NIA ने कहा कि विक्रम बराड़ हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मर्डर, एक्टॉर्शन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की मदद करता था। वह बिश्नोई गैंग के सदस्यों को हथियार भी मुहैया कराता था। उसे अब गिरफ्तार कर भारत लाया जा रहा है।

PM Fasal Bima Yojana 2023 | प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के लिए बचे सिर्फ 5 दिन, देर न करें


Share This