सिरपुर महोत्सव 2026: सीएम साय करेंगे करीब 200 करोड़ के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
महासमुंद. छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान सिरपुर एक बार फिर विकास के नए अध्याय का साक्षी बनने जा रही है। सिरपुर महोत्सव के भव्य आयोजन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री महासमुंद जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत से तैयार 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 64 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिन पर 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत आई है, जबकि 35 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।
लोकार्पण किए जाने वाले विकास कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 4 कार्य शामिल हैं, जिन पर 98 लाख 80 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 19 कार्य पूरे किए गए हैं।
दिवासी विकास विभाग का 1 महत्वपूर्ण कार्य 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत से संपन्न हुआ है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 26 विकास कार्यों पर 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपए खर्च हुए हैं, वहीं विद्युत विभाग के 14 कार्य 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपए की लागत से पूरे किए गए हैं।
भूमिपूजन के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 141 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपए की लागत से 22 बड़े विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जो सड़क और अधोसंरचना विकास को मजबूत करेंगे। जल संसाधन विभाग के 3 कार्य 10 करोड़ 32 लाख 72 हजार रुपए की लागत से प्रारंभ होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 8 कार्यों पर 2 करोड़ 18 लाख 93 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि परिवहन विभाग के 2 विकास कार्य 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपए की लागत से शुरू होंगे।
सिरपुर महोत्सव के मंच से मिलने वाली यह विकास सौगात न केवल महासमुंद जिले की तस्वीर बदलेगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और ग्रामीण विकास को भी नई दिशा देगी।
सिरपुर: संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म का संगम स्थल