तस्करी में लिप्त आरक्षक समेत 6 गिरफ्तार, 20 लाख का गांजा और तीन कार जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा का अवैध परिवहन कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक ओडिशा आर्म्ड फोर्स का आरक्षक है। आरोपियों के कब्जे से 20 लाख का 40 किलो गांजा, तीन कार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

कोमाखान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद कलर की बोलेरो कार क्रमांक ओडी 08 पी 0321 में 02 व्यक्ति बैठे हैं जो अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से परिवहन करते आ रहे है, वहीं आगे पीछे 2 कार फालो और पायलेटिंग में लगे हुए हैं। कुछ देर बाद एक सफेद कलर की बोलेरो कार जो बीच में चल रही थी एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमएच 49 बीजेड 7641 बोलेरो वाहन के आगे चलते पायलेटिंग कर रही थी और एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमएच 49 बीजेड 6587 बोलेरो वाहन के पीछे फालो करते हुए चल रही थी। इन दिनों वाहनों को रोका गया। बोलेरो वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपने नाम गजेंद्रकुमार पिता रविचंद कुमार (29 साल) करलापाडा वार्ड नंबर 02 थाना भवानीपटना जिला कालाहांडी ओडिशा एवं ड्रायवर सीट के बगल में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम बबलू मांझी पिता भगत मांझी (21 साल) करलापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहांडी ओडिशा का निवासी होना बताये। पायलेटिंग वाहन स्वीफ्ट डिजायर कार के ड्रायवर सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय वाघाडे पिता संजय वाघाडे (26 साल) सोनजानी नगर हनुमान मंदिर थाना शक्करधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र एवं ड्रायवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आयुष राहंगडाले पिता अजय राहंगडाले (24 साल) ग्राम भांडीप्लाट चौक रानी भोसलेनगर नागपुर थाना शक्करधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी होना बताया। इसी तरह फालो वाहन स्वीफ्ट डिजायर कारके ड्रायवर सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय उर्फ माइकल रंगारी पिता भगवान रंगारी (29 साल) छोटा ताजबाग रानी भोसलेनगर भांडीप्लाट झोपड़पट्टी थाना शक्करधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र एवं ड्रायवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश लांजेवार पिता लक्ष्मण लांजेवार (23 साल) रानीभोसले नगर सोलंकीबाडी नागपुर थाना शक्करधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी होना बताया।

बोलेरो कार के चालक ने बताया कि वह ओडिशा आर्म्स फोर्स में आरक्षक के पद पर कोरापुट चौथी बटालियन में पदस्थ है और 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर रायपुर व नागपुर महाराष्ट्र लेकर जा रहा था। उक्त गांजा को सुरक्षित ले जाने के लिए महाराष्ट्र के 02 स्वीफ्ट डिजायर कार आगे पीछे पायलेटिंग एवं फालो लगा हुआ था। इस उक्त गांजा को उसने बलांगीर ओडिशा के बारिक दादा नाम के व्यक्ति से लिया था और भंडारा नागपुर निवासी अक्षय उर्फ माईकल रंगारी को देता था। पायलेटिंग एवं फालो करने वाले लोग अक्षय उर्फ माईकल रंगारी के संबंधित थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन से कुल 40 किलोग्राम नमी युक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 20,00000 रुपए, तीन कार, मोबाइल कुल कीमत 5106200 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत