Saturday, June 10, 2023

तरबूज के बीच रखकर गांजा की तस्करी, महासमुंद जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

More articles

Join to Us

महासमुंद. जिला पुलिस ने तरबूज के बीच में छिपा कर गांजा की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2,10,00,000 रूपये (दो करोड़ दस लाख) रूपये का गांजा जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि  25 मार्च 2023 को थाना सरायपाली टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ तरबूज से भरा हुआ एक लाल रंग का माजदा ट्रक में तरबूज के बीच छुपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ मध्य प्रदेश ले जा रहे है।

सूचना के बाद थाना सरायपाली की टीम हाईवे पर स्थिति बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुचकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की आने का इंतजार करने लगी, कुछ समय पश्चात टीम द्वारा पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक MP 19 GA 5058 को आते देखा गया। जिसे मुखबीर के निशानदेही पर घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास रोका गया ट्रक में 02 व्यक्ति बैठे हुये थे।

पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश और  लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। संदिग्धों से वाहन में लोड सामान के संबंध में  पूछताछ करने पर तरबूज होना बताया।

थाना सरायपाली टीम द्वारा तरबूज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर इसके बीच छुपाया हुआ 1050 किलो (दस क्विंटल पचास किलो) मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने गांजा को ओडिशा से लेकर  पन्ना मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1050 किलो (दस क्विंटल, पचास किलो) कीमत 2,10,00,000 (दो करोड़ दस लाख रुपयें) एवं परिवहन में प्रयुक्त माजदा ट्रक क्रमांक MP 19 GA 5058 कीमत 8,00,000 रूपये (आठ लाख रुपये) कुल कीमत 2,18,00,000 (दो करोड़ अट्टराह लाख रुपए) को जब्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20(इ) एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत थाना सरायपाली में धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

छत्तीसगढ़ : Arijit Singh ने सुनाए हिट गाने, झूमे लोग, जानिए सिंगर को गुस्सा क्यों आया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest