Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologySolar Eclipse 2022: दिवाली के दूसरे दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण, ऐसे...

Solar Eclipse 2022: दिवाली के दूसरे दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण, ऐसे में गोवर्धन पूजा कब होगी?

Telegram

Surya Grahan 2022 Solar Eclipse : इस साल दिवाली के दूसरे दिन इस साल के आखिरी सूर्यग्रहण के चलते सभी धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित रहेंगे। दिवाली की रात से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। अगले दिन यानी 25 अक्टूबर सूर्य ग्रहण रहेगा। इससे पहले दिवाली की रात से सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसके चलते गोवर्धन पूजा कब होगी इसे लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी है।

भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। यह उस वक्त होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है।25 अक्‍टूबर 2022 को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके चलते यहां सूतक काल मान् होगा।

सूर्यग्रहण की अवधि

25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.29 बजे से आइसलैंड में शुरू होगा, जो शाम 6.20 बजे अरब सागर में खत्म होगा।  भारत में यह सूर्य ग्रहण संध्या करीब  4.29 बजे से शुरू होकर शाम 6 .09 बजे खत्म होगा। इस कारण सूतक काल 12 घंटे पहले यानी सुबह करीब 4 बजे शुरू होगा, इस दौरान धार्मिक कार्य नहीं होंगे, मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे।

गोवर्धन पूजा 26 अक्‍टूबर को मनेगी

Surya Grahan के कारण इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन न होकर 26 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी।वहीं भाई दूज का पर्व 27 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा।

Surya Grahan 2022 : क्या दिवाली पर सूर्यग्रहण रहेगा? ये 5 काम न करें

Rashifal 24 October 2022 : इन 7 राशियों पर महालक्ष्मी की कृपा बरसेगी, पढ़ें दिवाली के दिन का राशिफल

Diwali 2022 : भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के अलावा इन कारणों से भी मनाते हैं दिवाली

Rashifal 24 October 2022 : इन 7 राशियों पर महालक्ष्मी की कृपा बरसेगी, पढ़ें दिवाली के दिन का राशिफल

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular