Aaj Ka Rashifal 19 September 2022, आज का राशिफल 19 सितंबर 2022 :आज सोमवार को इन जातकों की राह में शत्रु बाधा पहुंचा सकते हैं। अलर्ट रहना होगा। कुछ राशि वाले के साथ अनहोनी घटना हो सकती है। जोखिम लेने के प्रयास न करें। जानिए आज सोमवार 19 सितंबर का राशिफल कैसा रहेगा..
आज का राशिफल 19 सितंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 19 September 2022)
मेष राशि
आज का दिन बेहद उत्साह से पूर्ण रहेगा, रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में मधुरता रहेगी। तनाव कम होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात कर सकते हैं।कारोबार को लेकर अनुबन्ध होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
वृषभ राशि
किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा करेंगे। गैरजरूरी काम के चलते समय नष्ट होगा। छात्रों का तनाव दूर होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर सम्बन्धों से पारिवारिक कलह हो सकती है। गलत काम में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको अलर्ट रहना होगा। विदेश में रहने वाले परिजनों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बेरोजगारों को जॉब ऑफर हो सकती है। महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनीतिक लोगों से चर्चा होगी। नए काम का आनंद लेंगे।निवेश क सकते हैं, रूके काम में गति आयेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपको काफी सावधान रहना होगा। शत्रु बाधा से कार्य प्रभावित रहेंगे। वक्त बर्बाद न करें। कानूनी मामले में फंस सकते हैं। गलत खानपान के कारण से समस्या होगी। कोई मित्र आपसे खफ़ा हो सकता है। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है।दंपत्ति खुश रहेंगे।
सिंह राशि
आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आपका मन नए काम में लगेगा। तनाव की स्थिति दूर होगी। भाई बंधुओं से आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक आयोजन होंगे। कारोबार में लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दंपत्तियों के बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। रिश्तेदारों से चर्चा होगी।
कन्या राशि
पुराने दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। घर का वातावरण ठीक रहेगा। पूजापाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। अपने भविष्य को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। सकारात्मक रहेंगे। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। कुसंगति का प्रभाव आपके कार्यों पर पड़ेगा।
तुला राशि
गेस्ट का घर आगमन होगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी को सलाह न दें। नए मित्रों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। छात्रों को जरूरी जानकारी मिलेगी। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें। परिवारिक लोगों से खुशखबरी मिल सकती है। (आज का राशिफल 19 सितंबर 2022)
वृश्चिक राशि
अनजान लोगों से आपकाे सावधान रहना होगा। पूर्व के विवाद शांत होने से आत्मिक खुशी मिलेगी। कीमती सामानों को सम्भाल कर रखें। आज आप गलत कार्यों से दूर रहें। सत्संग का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। पूर्व के निवेश से लाभ होगा। लालच में न आएं।
धनु राशि
आपके मृदु व्यवहार और स्वभाव की लोग सराहना करेंगे। कारोबारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। दंपत्तियों के मध्य के आपसी सम्बन्ध और मधुर होंगे। आपको किसी नए काम से लाभ होगा। किसी की बातों में आकर फैसले न करें। घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मकर राशि
आज किसी मित्र के साथ आप यात्रा पर जाएंगे। आपका मन दफ्तर के काम में नहीं लगेगा। किसी अनजान के साथ बहस हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ पढ़ाई करेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मेल मुलाकात होगी।
कुंभ राशि
धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपके दिन की शुरूआत शानदार रहेगी। अपने कार्यों को पूरे व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे। युवा वर्ग को जॉब ऑफर हो सकती है। शत्रु बाधा दूर होगी। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। कुंवारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी तय हो सकती है।
मीन राशि
आपकी सलाह से कई लोगों लोगों को लाभ मिलेगा। संतान की सफलता से गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तेदारी में किसी से झड़प होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। जरूरी काम को पूरा करने में दिक्कत होगी। जोखिम लेने से बचें। (Aaj Ka Rashifal 19 September 2022)