Tuesday, September 26, 2023

जनपद पंचायत के सब इंजीनियर और सहायक ग्रेड-2 सस्पेंड, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

Share This

अम्बिकापुर. जनपद पंचायत लुण्ड्रा में पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड-2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड-2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।

सस्पेंशन अवधि में सहायक ग्रेड-2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया है और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

गेड़ी लेकर सरपट दौड़े छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री, रस्सा खींच में जमीन पर गिरी पत्नी


Share This

Latest news

Related news