Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologySun Transit September 2022 : सूर्य का कन्या राशि में गोचर इन...

Sun Transit September 2022 : सूर्य का कन्या राशि में गोचर इन राशियों को करेगा मालामाल

Telegram

सूर्य का राशि परिवर्तन सितंबर 2022 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 17 सितंबर 2022 को सूर्य देव का राशि परिवर्तन (Sun Transit September 2022) होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह से कन्या राशि में होगा। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियां प्रभाव पड़ेगा। कुछ को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल प्राप्त हो सकता है।  आइए जानते हैं सूर्य देव के राशि परिवर्तन (Sun Transit) से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा… 

सूर्य के कन्या राशि में गोचर से राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries) – सकारात्मकता में कमी हो सकती है। नौकरी में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। कारोबार को लेकर परिश्रम अधिक रहेगा। गुस्से से बचें, हानि होगी। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। किसी से मतभेद उभरेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम बनेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus)- परिजनों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करना होगा। दफ्तर के कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। मासिक बजट बिगड़ने से परेशान रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी काम में नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) – कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव हो सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक व मानसिक दिक्कतें रहेंगी। अफसरों से बहस हो सकती है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)- संयमित रहेंगे। सत्संग, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। विराेधियों को  परास्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश  के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का प्रभाव पड़ेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)- खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर लाभ होगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। भजन कीर्तन में रूचि बढ़ सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। दिनचर्या में बदलव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ मौकों पर धैर्य खो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति और ट्रांसफर हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)- किसी से अपशब्द न कहें। संयमित रहने से सेहत में सुधार होगा। मनचाही जगह की यात्रा कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से विवाद की आशंका है। महिलाओं को लाभ होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वास्थ्य विकार से ग्रसित हो सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)- सेल्फ कांफिडेंस रहेगा। बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।सेहत में सुधार हो सकता है। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में समस्या हो कती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। युवाओं को जॉब ऑफर मिल सकते हैं। किसी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- परिजनों से मदद मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। ट्रांसफर हो सकता है।  वाणी से सभी प्रभावित रहेंगे। भौतिक सुख में  वृद्धि हो सकती है। बिजनेस को लेकर नए प्लान बनाएंगे। यात्रा पर जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशि( Sagittarius) – पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती है। गैरजरूरी खर्चों में वृद्धि होगी। बेकार के विवाद में न पड़ें।  नौकरी में सहयोगियों की मदद मिलेगी। पारिवारिक शान्ति रहेगी। छात्रों को मेहनत  अधिक करना पड़ेगा। व्यस्त रहेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)- कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सकारात्मकता भरपूर रहेगी। धैर्य खो सकते हैं। गुस्से से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) – निगेटिविटी ज्यादा हो सकती है।  रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। खर्च  बढ़ सकते हैं।  विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। सत्संग में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces) – रूके हुए काम पूरे होंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में दाखिला मिल सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहें। व्यापार की स्थिति में सुधार हो सकता है। पारिवारिक अशांति रहेगी। दोस्तों से मतभेद बढ़ सकते हैं। तनाव हो सकता है।

Sun Transit September 2022

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular