Tuesday, January 21, 2025
HomeAstrologyनए साल में सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों को दिलाएगा...

नए साल में सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों को दिलाएगा लाभ, दिक्कतें दूर होंगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Surya Gochar in Makar Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य से सारे ग्रहों का संचालन होता है। सूर्य नए साल 2025 की शुरुआत में मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मकर राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी प्रभावित होंगी।

बता दें कि नए साल में सूर्य का मकर गोचर 14 जनवरी 2025 को सुबह 09.03 बजे पर होगा और सूर्य 12 फरवरी को रात 10.03 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य (Sun Transit 2025) के मकर राशि में जाने से कुछ राशियों को आर्थिक प्रगति के साथ कारोबारी लाभ भी मिलेगा। आइए यहां जानते हैं सूर्य का मकर गोचर किन-किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का मकर गोचर शुभ रहेगा। इस अवधि में आर्थिक प्रगति व कारोबारी सफलता मिलने के योग हैं। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में कई बदलावों के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए सूर्य का मकर गोचर शानदार रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का इंतजार खत्म होगा। निवेश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ वक्त बिताएंग। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का मकर गोचर अच्छा रहेगा। नए साल में आर्थिक उन्नति मिलेगी। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार संभव है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए सूर्य का मकर गोचर लाभदायक रहने वाला है। आत्मविश्वास के साथ आप कार्यों में आगे बढ़ेंगे। आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में आमदनी में वृद्धि और बड़ी डील मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको मेहनत का फल मिलने के साथ आय में वृद्धि होगी। युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलावा मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। रूके हुए धन वापस मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular