Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Surya Gochar February 2025 : सूर्य का कुंभ राशि में होगा गोचर, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

On: February 9, 2025
Follow Us:
Sun

Surya Gochar February 2025 सूर्य गोचर फरवरी 2025: बुधवार को सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा। इसे कुंभ संक्रांति भी कह जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन 12 फरवरी 2025 बुधवार को रात्रि 10:03 बजे से होगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi) 

नौकरी में पदोन्नति होने की सम्भावना बन रही है। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। बड़े भाई-बहन के जीवन में परेशानियों का निवारण होगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़ी परेशानी से बाहर आ सकते हैं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

कारोबार, करियर संबंधी परेशानियां दूर होने की सम्भावना है। शनि की राशि में सूर्य के गोचर के प्रभाव से पिता के साथ मतभेद उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। शत्रु फिर आपके विरुद्ध सक्रिय होने का प्रयास करेंगे। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

जीवन में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तीर्थ स्थल में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से चर्चा हो सकती है। किसी व्यापारिक यात्रा का विचार बना सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Rashi)

अज्ञात बाधा दूर होगी। गृह कलह का समाधान मिल सकता है। घरेलू खर्च के बढ़ने के योग बन रहे हैं। रुके हुये कार्य दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। सेहत की समस्याओं का समाधान मिलने की सम्भावना है।

सिंह राशि (Leo Horoscope )

मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। परिवार में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। सम्पत्ति के मामलों में भाग्य कम साथ देगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

आपको सफलता मिलेगी। उधार लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Rashi)

कुछ तनाव रहेगा। उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी इन्टरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

प्रबन्धन कार्यों में थोड़ी परेशानियाँ देखने को मिल सकती है। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा। नया घर लेने का विचार बना सकते हैं। भोग-विलास पर धन खर्च होने से योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: 11 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा, किन जातकों को मिलेंगे बड़े मौके

धनु राशि (Dhanu Rashi)

आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। अधिकारी वर्ग के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। यदि आप काम में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपकी रूचि धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति बढ़ने की सम्भावना बन रही है।

मकर राशि (Makar Rashi)

कार्यों की बाधा दूर होगी। सम्पत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में कुछ परेशानियों का माहौल हो सकता है। किसी बड़े कार्यक्रम में धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। दिखावे से आपको बचना चाहिये। सेहत को लेकर परेशानियाँ हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

आर्थिक परेशानी का निवारण होने की सम्भावना बन रही है। पेटदर्द से जुड़ी शिकायतें परेशान करेंगी। उच्च शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। पिता के साथ तनाव हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से अपमान हो सकता है।

मीन राशि (Meen Rashi)

घर और सम्पत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों के लिये यह गोचर शुभ नहीं है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों के लिये गोचर कुछ कमजोर रहने वाला है।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.