Friday, February 7, 2025
HomeChhattisgarhमहतारी वंदन योजना की राशि आज आएगी खाते में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...

महतारी वंदन योजना की राशि आज आएगी खाते में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ट्रांसफर

WhatsApp Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खास खबर है। महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि आज खाते में ट्रांसफर की जाएगी। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रुपए रिमोट बटन दबाकर बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगी। राशि के वितरण का यह कार्यक्रम शाम 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन (Mahtari Vandan Yojana) नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की Chhattisgarh की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है।

हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना (MVY) की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।’

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: इन तीन राशियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ की संभावना, इन्हें मिलेगा उच्च पद

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular