मुंह में टेप लगे शव की हुई शिनाख्ती, नुआपाड़ा का रहने वाला था मृतक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. बीते 9 मई को ग्राम टोंगोपानी के एक खेत में मुंह में टेप से बंधे मिले शव की शिनाख्ती कोमाखान पुलिस ने की है। मृतक को नुआपाड़ा ओडिशा का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार 9 मई को ग्राम कसेकेरा के कोटवार जीतराम सोनवानी के द्वारा थाने में आकर सूचना दी गई थी कि ग्राम टोंगोपानी अमरैय्या खार के पास आत्माराम पाडे के खेत में मेड़ किनारे एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 35 वर्ष  का शव पड़ा हुआ है, जिसके दोनों हाथ पीछे से एवं मुंह टेप से बंधा हुआ है।

पुलिस ने घटनास्थल जाकर मौका मुआयना प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हत्या होना प्रतीत होने से साक्ष्य संकलन हेतु वैज्ञानिक अधिकारी फॉरेसिंक मोबाईल यूनिट महासमुंद को घटनास्थल बुलाया गया। अज्ञात मृतक के शव की पहचान हेतु जिले के समस्त थानों एवं समीपस्थ राज्य ओडिशा के निकट के थानों में मृतक की फोटो भेजकर गुम इंसान से मिलान करने हेतु कहा गया।

10 मई को थाना नुआपाडा ओडिशा से सूचना मिली कि 8 मई को शाम के समय शिवशक्ति नगर नुआपाडा ओडिशा निवासी मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी उम्र लगभग 35 वर्ष गुमशदा है, जिसकी सूचना गुमशुदा के पिता के द्वारा 9 मई को थाना नुआपाडा में देने के बाद गुम इंसान दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान हेतु परिजनों को CHC बागबाहरा बुलाया गया, जिस पर शिनाख्ती के लिए आए सरोज कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी, अजय कमार तिवारी सभी निवासी ओडिशा को अज्ञात मृतक के शव को दिखाया गया, जिन्होंने मृतक के चेहरे, पहने हुए कपडे़ एवं उंगलियों में पहने अंगुठियों को देखकर उसकी पहचान मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी शिवशक्ति नगर नुआपाडा ओडिशा के रूप में की।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मानस रंजन त्रिपाठी ने फार्मेसी की पढाई की हुई थी और, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी व्यक्ति को आवश्यकता होने पर घर जाकर इलाज कर देता था। वहीं मृतक का विवाह 23 अप्रैल को पिथौरा में हुआ था। 8 मई की शाम अपने टीवीएस मोटरसायकल क्र OD 26 A2064 से दवाईयों को अपने बैग में रखकर इलाज करने हेतु ग्राम मौहाभांठा, साल्हेभांठा गया था, मृतक के मोबाईल नंबर में शाम 7.30 बजे तक संपर्क हुआ, उसके बाद संपर्क नहीं होने पर अगले दिन थाना नुआपाडा ओडिशा में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराना बताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में धारा 103(1),238 क BNS अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

टिकट चेकिंग से डरकर ट्रेन से कूदे तीन युवक, एक की मौत, दो घायल