Monday, May 29, 2023

मांग भरने के बाद दूल्हे की मौत, बेसुध हुई दुल्हन

More articles

बिहार के भागलपुर में बेहद ही हृदय विदारक घटना हुई है। यहां दुल्हन की मांग भरने के कुछ ही देर बाद दूल्हे की मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि दूल्हे को हार्ट अटैक आया होगा। इस घटना के बाद दूल्हे और दुल्हन के परिवार में मातम छा गया है। इधर पति की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बेसुध हो गई।

बताया गया है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला विनीत का विवाह भागलपुर की रहने वाली आयुषी के साथ हुआ था। विनीत दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और आयुषी भी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं।  बुधवार (3 मई 2023) को विनीत की बारात पहुंची था। इस दिन जयमाला, फोटो सेशन सहित अन्य रस्में निभाई गईं। गुरुवार (4 मई) की सुबह सिंदूरदान हुआ। इसके बाद विनीत बाथरूम गया हुआ था। वहां से आते ही  उसे सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने विनीत को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा।

परिजन विनीत को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि विनीत को हार्ट अटैक आया था।  परिवार के लोगों के अनुसार 2 मई को भी विनीत के सीने में दर्द हुआ था। लेकिन एक टेबलेट खाने के बाद उसे आराम भी मिल गया था। इसके चलते किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। विनीत की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में दुख का माहौल है।

फोन आते ही दूल्हा हुआ परेशान, दुल्हन को छोड़ साली से कर ली शादी, जबरदस्त Twist देख लोग हुए हैरान

Latest